फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चलेगा अब साउथ का ये सुपरस्टार, पहले ही दर्ज हुई शिकायत

Sun, 01 Apr 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan political campaign like shahrukh khan raees promotion cause stampede complaint filed

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों अपने फिल्मी करियर को ब्रेक देकर पॉलिटिकल करियर को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। कमल हासन ने फरवरी 2018 में ही अपनी पॉलिटिकल पार्टी मक्कल निधि मय्यम (Makkal Needhi Maiam) को लॉन्च किया था। उन्होंने लोगों से वादा किया था कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे, सभी लोगों तक शिक्षा पहुंचाएंगे और युवकों को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे। अपनी राजनीति की रणनीति को मजबूत बनाने के लिए कमल हासन ने 03 अप्रैल 2018 को चेन्नई से त्रिची तक की ट्रेन यात्रा करने का फैसला किया है। यह ट्रेन यात्रा उनके पॉलिटिकल कैंपेन का हिस्सा है लेकिन खबर है कि उनकी इस ट्रेन यात्रा पर शिकायत दर्ज हुई है। 

kamal haasan political campaign like shahrukh khan raees promotion cause stampede complaint filed

आम लोगों को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन मैनेजर पर इस तरह के पॉलिटिकल केंवेसिंग प्रोपागेंडा (political canvassing propaganda) के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत में कहा गया है कि आम लोगों को जानकारी दिए बिना इस तरह का आयोजन करना अपराध है। इस तरह के आयोजन से भगदड़ होने का डर बना रहता है। 

kamal haasan political campaign like shahrukh khan raees promotion cause stampede complaint filed

एक्टर को एक झलक देखने के लिए भीड़ के इकट्ठा होने से लेकर पैसेज ब्लॉकेज तक होने का खतरा बना रहता है। इस शिकायत में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की उस ट्रेन यात्रा का भी उल्लेख किया गया है जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म रईस के लिए मुंबई से हजरत निजामुद्दीन तक अगस्त क्रांती राजाधानी एक्सप्रेस में सफर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal haasan political campaign like shahrukh khan raees promotion cause stampede complaint filed
kamal hassan

आपको बता दें कि शाहरुख की एक झलक पाने के लिए वड़ोदरा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस लिखित शिकायत में रेलवे से इस यात्रा को रद्द करने की गुजारिश की गई है। अब देखना ये है कि सरकार कमल हासन के इस कैंपेन पर क्या फैसला लेती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed