फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमल हासन के 'हिंदू आतंकवादी' वाले बयान पर छिड़ी बहस, गोडसे हत्यारा या आतंकवादी?

Tue, 14 May 2019 03:39 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 May 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan says India’s 1st terrorist was Hindu Godse killer or terrorist
कमल हासन
अभिनेता कमल हासन के एक बयान पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। कमल हासन ने रविवार को तमिलनाडु के अरवाकुरिची में एक चुनावी अभियान को संबोधित करते हुआ कहा था कि नथुराम गोडसे आज़ाद भारत के पहले अतिवादी थे और वो हिन्दू थे। कमल हासन ने तमिल भाषा ये बात कही थी और उन्होंने तीव्रवादी शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि अंग्रेजी और हिन्दी मीडिया में अतिवादी की जगह आतंकवादी शब्द कमल हासन के हवाले से कहा जा रहा है।
Kamal Haasan says India’s 1st terrorist was Hindu Godse killer or terrorist
kamal haasan
तमिल में आतंकवाद के लिए भयंकरवादी शब्द होता है जिसका इस्तेमाल कमल हासन ने नहीं किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए कमल हासन ने कहा कि वो उन लोगों में से हैं जो विविधता में एकता पर भरोसा करते हैं और लोगों के बीच समानता की चाहत रखते हैं। हासन ने कहा, ''हमारे राष्ट्र ध्वज में तीन रंग हैं जो कि अलग-अलग मतों का प्रतिनिधित्व करते हैं पर एक साथ रहते हैं।''
Kamal Haasan says India’s 1st terrorist was Hindu Godse killer or terrorist
kamal haasan
कमल हासन की जनसभा मुस्लिम बहुल इलाके में थी। उन्होंने कहा, ''मैं ये बात इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मुस्लिम बहुल इलाके में हूं। मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यहां गांधी की प्रतिमा है। आजाद भारत का पहला अतिवादी हिन्दू था और उसका नाम नथुराम गोडसे था। यहीं से अतिवाद शुरू होता है। अच्छे भारतीय समानता की चाहत रखते हैं और तिरंगे में तीनों रंगों को साथ रखना चाहते हैं। मैं एक अच्छा भारतीय हूं और इसे मैं गर्व से कहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan says India’s 1st terrorist was Hindu Godse killer or terrorist
vivek obrai
अरवाकुरिची उन चार विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां 19 मई को उपचुनाव होने हैं। कमल हासन की पार्टी मक्कल नीदि मय्यम ने एस मोहनराज को यहां से उम्मीदवार बनाया है। कमल हासन के इस बयान को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी समर्थक विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर कहा है, ''प्रिय, कमल सर, आप एक महान कलाकार हैं। जिस तरह से कला का कोई धर्म नहीं होता है उसी तरह से आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।
 

 
विज्ञापन
Kamal Haasan says India’s 1st terrorist was Hindu Godse killer or terrorist
Vivek Oberoi - फोटो : social media
आप कह सकते हैं कि गोडसे आतंकवादी थे लेकिन अलग से 'हिन्दू' कहने की क्या जरूरत थी? क्या यह इसलिए है कि आप मुस्लिम बहुल इलाके में थे?'' विवेक ने अपने अगले ट्वीट में कहा है, ''सर, यह यह एक छोटे कलाकार की ओर से कही गई बात है। हम सब एक हैं और मुल्क को विभाजित न होने दें।''
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed