एक्टर कमाल आर खान सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ हथकंडा अपनाते ही रहते हैं। इस बार उन्होंने ऐसा बम फोड़ा है कि सुनने वाले अपने कानों पर हाथ धर लें। चल रहे वैलेंटाइन डे वीक में कमाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक दिली इच्छा जाहिर की है। दरअसल, उन्हें इस प्यार भरे मौसम में एक पार्टनर की तलाश है जिसके चलते उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर का साथ मांगा है...
कमाल आर खान ने ट्विटर पर किया करण जौहर को प्रपोज, यूजर्स बोले- 'दीपक कलाल बेस्ट है तुम्हारे लिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, कमाल ने वाकई में यह कहकर अजीब ही कमाल कर डाला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दिल की बात रखते हुए लिखा है 'प्रिय करण जौहर, मेरे पास इस वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए कोई गर्लफ्रेंड नहीं है क्या आप मेरे वैलेंटाइन डे पार्टनर बनना पसंद करोगे? मैं तुम्हारी हां का इंतजार कर रहा हूं।' बता दें कि कमाल ने यह ट्वीट 7 फरवरी (रोज़ डे) को किया था।
कमाल अपने ट्वीट के बाद खूब ट्रोल भी हो रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने कमाल की चुटकी लेते हुए लिखा 'तुम्हारे लिए दीपक कलाल बेस्ट रहेगा।' किसी ने लिखा ' करण जौहर तुम्हें करारा जवाब देने वाले हैं।' एक ने तो हद करते हुए लिखा ' लेकिन तुम दोनों करोगे क्या? एक यूजर ने कमाल के ट्वीट पर लिखा 'बाद में मीटू में मत लगा देना।'
Dear Karan Johar, I don’t have any girlfriend to celebrate #Valentines day, So would you like to become my #Valentines day partner? Awaiting for a favourable reply!😘
बता दें कि इससे पहले करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रूही जौहर ने बीते गुरुवार को अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर करण जौहर ने एक खास पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में तैमूर, अबराम और मीशा सहित कई स्टार किड्स पहुंचे थे। इसके अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी।
View this post on Instagram
A post shared by CelebMantra (@celebmantraofficial) on
गौरतलब है कि करण जौहर के दोनों बच्चों ने 7 फरवरी, 2017 को सरोगेसी के जरिए इस दुनिया में कदम रखा था। करण अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बच्चों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। यश और रूही के जन्मदिन के मौके पर करण ने खास केक भी तैयार करवाया था। इस केक में करण और उनके दोनों बच्चों की तस्वीरे थीं।