Kamaljeet: घरवालों के खिलाफ जाकर वहीदा रहमान ने थामा था कमलजीत का हाथ, सलीम खान ने ऐसे की थी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात उस समय की है जब वहीदा रहमान कई फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं। इस दौरान उनका नाम गुरु दत्त के साथ भी जुड़ा। हालांकि दोनों की राहें अलग होने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में कमलजीत की एंट्री हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद शादी के लिए सबसे पहले कमलजीत ने ही एक्ट्रेस को प्रपोज किया था।
Photos Of The Day: ऑफ शोल्डर गाउन में मलाइका का हॉट लुक और जान्हवी कपूर की कातिल अदाएं, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट
हालांकि वहीदा के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। रिपोर्ट्स की मानें तो वहीदा इन सब बातों से काफी ज्यादा परेशान हो गई थीं। तब मुश्किल की घड़ी में राइटर सलीम खान ने उनकी मदद की। दरअसल, वहीदा और सलीम उस समय पड़ोसी हुआ करते थे, साथ ही दोनों की काफी अच्छी दोस्ती भी थी। इस किस्से के बारे में खुद सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने कहा था, 'दूसरे मजहब में जब उन्होंने शादी करने की सोची तब कई लोगों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। उनके घरवाले भी इस बात के लिए राजी नहीं थे। तब वह मेरे पास आईं क्योंकि वह मेरी सलाह पर काफी ज्यादा विश्वास करती थीं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान ने उन्हें कहा कि वह सिर्फ अपनी दिल की सुनें।
Shahrukh Khan: डंकी के सेट से फिर वायरल हुए शाहरुख के कई वीडियो, सुपरमार्केट में दिखे किंग खान
इसके बाद साल 1974 में कमलजीत और वहीदा रहमान ने शादी कर ली। शादी के बाद भी वहीदा रहमान फिल्मों लगातार काम करती रहीं। वहीं कमलजीत ने शादी के बाद कुछ ही फिल्मों में काम किया। साल 2000 में बीमारी की वजह से कमलजीत का निधन हो गया। पति के दुनिया को अलविदा कह देने से वहीदा को गहरा सदमा लगा। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभालते हुए दोबारा एक्टिंग करनी शुरू कर दी।
Uunchai Box Office Collection: 'ऊंचाई' के कलेक्शन ने फिर पकड़ी रफ्तार, 10वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़