{"_id":"5a5707454f1c1bff188b46af","slug":"kangana-ranaut-amitabh-bachchan-r-balki-next-movie-not-happening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'झांसी की रानी' के फैंस को निराशा, अब अमिताभ के साथ नहीं करेंगी एवरेस्ट फतह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'झांसी की रानी' के फैंस को निराशा, अब अमिताभ के साथ नहीं करेंगी एवरेस्ट फतह
Thu, 11 Jan 2018 12:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kangana and amitabh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्लैमरस एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल फिल्म 'मर्णिकणिका' की शूटिंग में व्यस्त है, खबर थी कि कंगना जल्द ही एक बायोपिक में दिखेंगी। जिसमें उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले थे, लेकिन अब कंगना के फैंस को निराशा हाथ लगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मु्ताबकि, निर्देशक आर. बाल्की विश्व रिकॉर्ड धारी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की संघर्षगाथा रुपहले पर्दे पर उतारना चाहते हैं और इस फिल्म के लिए उन्होंने कंगना रनौत से बात की है, लेकिन इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर पानी फिर गया है। दरअसल, आर बाल्की इस फिल्म को नहीं बनाएंगे।
3 of 5
कंगना रानौत
- फोटो : self
आर बाल्की फिल्मों के मामले में बहुत ही सेलेक्टिव हैं। अभी उनकी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' है। जाहिर है 'पैडमैन' जैसी एक बड़ी फिल्म के बाद वो किसी भी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले काफी मेहनत करेंगे, इसके लिए उन्हें लंबा वक्त भी चाहिए। ऐसे में अभी वो पूरा ध्यान 'पैडमैन' पर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
r balki
दरअसल, आर बाल्की इस वक्त अपने दोस्त राहुल सेनगुप्ता के साथ उनकी एक फिल्म में मदद कर रहे हैं। बाल्की अपने दोस्त के फिल्म के प्री प्रोडक्डशन, कास्टिंग पर काम कर हैं। ये पूरी अफवाह यही से उड़ी और मीडिया में ये खबरें आईं कि बाल्की अपनी नई फिल्म पर काम कर रहे हैं जबकि वो तो अपने दोस्त के लिए मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
farhan akhtar
बता दें कि, जाने-माने फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता फरहान अख्तर ने भी एवरेस्ट फतह करने वाली अरुणिमा के संघर्षपूर्ण जीवन पर फिल्म बनाने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन रॉयल्टी संबंधी अरुणिमा की शर्तों पर बात नहीं बनने की वजह से मामला आगे नहीं बढ़ सका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।