पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत से बोले अनुराग कश्यप, 'तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है, बाकी मुझे जो गाली बकनी है बको..'

Tue, 21 Jul 2020 04:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 21 Jul 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Anurag Kashyap is Mini Mahesh Bhatt As He Shares Scary Interview of Actress
कंगना रनौत, अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। कंगना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इस बीच  हाल ही में उन्होंने एक बेबाकी भरा इंटरव्यू दिया है। जिसे लेकर वो इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब कंगना के एक पुराने इंटरव्यू को लेकर अनुराग कश्यप ने उन पर तंज कसा है। तो वहीं कंगना भी इस पर चुप नहीं रहीं और अनुराग को 'मिनि महेश भट्ट' कह दिया।

Kangana Ranaut Anurag Kashyap is Mini Mahesh Bhatt As He Shares Scary Interview of Actress
अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media

दरअसल अनुराग कश्यप ने कंगना का एक पुराना इंटव्यू देखा। जो उन्होंने 'मणिकर्णिका' की रिलीज के बाद दिया था। इस इंटरव्यू को अनुराग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए डरावना बताया। अनुराग कश्यप ने कंगना का इंटरव्यू साझा करते हुए लिखा, 'कल कंगना का इंटरव्यू देखा। एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी। मेरी हर फिल्म पे आके मेरा हौसला भी बढ़ाती थी। लेकिन इस नई कंगना को मैं नहीं जानता। और अभी उसका यह डरावना इंटरव्यू भी देखा जो मणिकर्णिका की रिलीज के बिलकुल बाद का है'।
 

Kangana Ranaut Anurag Kashyap is Mini Mahesh Bhatt As He Shares Scary Interview of Actress
अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने अगले ट्वीट में लिखा, 'सक्सेस और ताकत का नशा हर किसी को बराबर बहकाता है, चाहें वो इनसाइडर हो या आउटसाइडर। "मुझसे सीखिए, मेरे जैसा बनिए", यह बात मैंने 2015 से पहले उसके मुंह से कभी नहीं सुनी और तब से अब तक बात यहां आ पहुंची है कि जो मेरे साथ नहीं है वो सब मतलबी और चापलूस हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Anurag Kashyap is Mini Mahesh Bhatt As He Shares Scary Interview of Actress
कंगना रनौत - फोटो : Social Media

अनुराग कश्यप के इन ट्वीट्स का जवाब कंगना ने भी दिया। कंगना की टीम के ऑफिशियर ट्विटर अकाउंट से अनुराग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा गया, 'ये रहे मिनी महेश भट्ट, जो कंगना को अकेली और झूठे लोगों से घिरी हुई बता रहे हैं, ये लोग कंगना का इस्तेमाल कर रहे हैं, एंटी-नेशनल्स, अर्बन नक्सल्स जो आतंकवादियों को बचाते हैं और अब मूवी माफिया को सुरक्षा दे रहे हैं।'
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Anurag Kashyap is Mini Mahesh Bhatt As He Shares Scary Interview of Actress
अनुराग कश्यप

अनुराग ने कंगना के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, 'मैं बोलूंगा कंगना बहुत हो गया। और अगर यह तुम्हारे घर वालों को भी नहीं दिखता और तुम्हारे दोस्तों को भी नहीं दिखता तो फिर एक ही सच है कि हर कोई तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है और तुम्हारा अपना आज कोई नहीं है। बाकी तुम्हारी मर्जी, मुझे जो गाली बकनी है बको।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed