फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोलिंग से बेफिक्र कंगना रणौत ने लिया सफारी राइड का मजा, साझा किया जंगल का अनुभव

Mon, 15 Feb 2021 10:39 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Feb 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut enjoys a day off from Dhaakad's shoot at Satpura Tiger Reserve, shares photos
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ट्वीट्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी बात बेधड़क तरीके से कहने वालीं कंगना ने इस बार कूल तस्वीरें साझा की हैं।

Kangana Ranaut enjoys a day off from Dhaakad's shoot at Satpura Tiger Reserve, shares photos
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश में हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त हैं। रविवार को वक्त निकालकर अभिनेत्री सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचीं। वह यहां जंगल सफारी एंजॉय करती दिखीं।

Kangana Ranaut enjoys a day off from Dhaakad's shoot at Satpura Tiger Reserve, shares photos
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसमें वह खूबसूरत नजारों का आनंद ले रही हैं। इसके साथ वह फोटोग्राफी में भी व्यस्त हैं। कंगना ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- 'इस आरामदायक रविवार के दिन मैं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचीं। कई अन्य अद्भुत जानवरों के साथ एक बड़े से नर चीते को भी देखा। शानदार झीलों और दृश्यों ने मुझे हैरान कर दिया। शुक्रिया। मध्य प्रदेश पर्यटन और वन विभाग ने इस दिन को खूबसूरत बना दिया। शुक्रिया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut enjoys a day off from Dhaakad's shoot at Satpura Tiger Reserve, shares photos
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत जब मध्य प्रदेश शूटिंग के लिए पहुंची थीं तब उन्हें धमकी भी दी गई। किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट के बाद राज्य में उनका विरोध किया गया। इसके बाद अभिनेत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हथियारबंद पुलिसकर्मियों को फिल्म शूटिंग वाले क्षेत्र के आस-पास तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut enjoys a day off from Dhaakad's shoot at Satpura Tiger Reserve, shares photos
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

पिछले दिनों कंगना रणौत ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से अपनी तुलना करते हुए कंगना ने पहले तो खुद को ब्रह्मांड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री बताया, इसके बाद एक्शन के मामले में खुद को टॉम क्रूज से भी बेहतर बताया। कंगना ने ट्वीट किया था कि 'एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड में ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed