किसान आंदोलन को लेकर बीते दिनों कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच खूब बहस हुई थी। ट्विटर पर दोनों ने एक दूसरे बुरी तरह भिड़ गए थे। सोशल मीडिया पर हर तरफ इन दोनों की ही चर्चा हो रही थी। ये मामला शांत ही हुआ था कि कंगना ने एक बार फिर दिलजीत पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने दिलजीत को लोकल क्रांतिकारी बताया है। वहीं साथ ही उन्होंने इसमें प्रियंका चोपड़ा को भी घसीट लिया है।
कंगना रणौत ने दिलजीत दोसांझ को बताया 'लोकल क्रांतिकारी', प्रियंका चोपड़ा पर भी साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने एक यूजर का पोस्ट साझा किया है। इसमें उसने कृषि कानूनों के बारे में समझाया है। यूजर ने समझाने की कोशिश की है कि सरकार और किसानों के बीच आखिर किन मुद्दों पर हो मतभेद हैं।
इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए कंगना रणौत ने लिखा है, 'धन्यवाद पाजी, लोकल क्रांतिकारी दिलजीत दोसांझ जी को पंजाबी में समझा दो प्लीज। मुझसे बहुत गुस्सा हो गए थे वो जब मैंने समझाने की कोशिश की।'
Thank you paji local krantikari @diljitdosanjh ji ko punjabi mein samjhado please 🙏
Mujhse bahut gussa ho gaye the woh jab maine samjhane ki koshish ki 🙏 https://t.co/KOe1Qljxcm
इसके अलावा कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। इसमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल ने कृषि कानूनों और किसानों की मांग पर बात की है।
कंगना ने इस ट्वीट में दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा है, 'अगर सच में किसानों की चिंता है, अगर सच में अपनी माताओं का आदर सम्मान करते हो तो सुन तो लो आखिर किसान बिल है क्या! या सिर्फ अपनी माताओं, बहनों और किसानों का इस्तेमाल करके देशद्रोहियों कि गुड बुक्स में आना चाहते हो? वाह रे दुनिया वाह।'
विकास गुप्ता ने अभिनव को बताया कविता के पति के आरोपों के बारे में, गुस्से में तिलमिला उठीं रुबीना

कमेंट
कमेंट X