फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई के रिसेप्शन में कुछ यूं तैयार हुईं कंगना, हिमाचली लुक से लूट ली पूरी महफिल

Sun, 15 Nov 2020 07:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 15 Nov 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Carries Traditional Himachali Look Gracefully on Brother Akshat Reception
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

अभिनेत्री कंगना रणौत के भाई अक्षत की शादी हाल ही में हुई है। ये शादी राजस्थान के उदयपुर में राजस्थानी थीम पर ही हुई। शादी में परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद कंगना के भाई की रिसेप्शन पार्टी हिमाचल में हुई। जिसमें अपने लुक से कंगना ने महफिल लूट ली।

Kangana Ranaut Carries Traditional Himachali Look Gracefully on Brother Akshat Reception
परिवार के साथ कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

कंगना ने अपने भाई की शादी के हर फंक्शन में खास लुक अपनाया। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं अब भाई की रिसेप्शन पार्टी में कंगना ने अपने लुक से सभी एक बार फिर से दिल जीत लिया। कंगना ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना रणौत पूरी तरह हिमाचल प्रदेश की ट्रेडिशनल पहाड़ी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

Kangana Ranaut Carries Traditional Himachali Look Gracefully on Brother Akshat Reception
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कंगना ट्रेडिशनल हिमाचली लुक में नजर आ रही हैं। कंगना ने एक तस्वीर दूल्हा- दुल्हन के साथ भी साझा की। इन तस्वीरों के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'आज अक्षत और रितु की शादी के धाम (रिसेप्शन) के लिए ट्रेडिशनल पहाड़ी कपड़े पहने।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Carries Traditional Himachali Look Gracefully on Brother Akshat Reception
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

इससे पहले कंगना ने भाई की शादी में बैगनी और ब्लू रंग का लहंगा पहना। इसके साथ कंगना ने हैवी राजस्थानी ज्वैलरी भी पहनी थी। बालों का जूड़ा बनाकर कंगना ने उसमें गुलाब के फूल लगाए थे। कंगना इस गेटअप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं हल्दी, मेहंदी और संगीत के फंक्शन में भी कंगना बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Carries Traditional Himachali Look Gracefully on Brother Akshat Reception
परिवार के साथ कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि कंगना रणौत के भाई अक्षत 12 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। अक्षत और रितु की शादी उदयपुर के 'द लीला पैलेस' से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में रणौत परिवार और सागवान परिवार के कुछ करीबी सदस्य ही शामिल हुए थे। रजवाड़ी थीम पर हुई इस शादी में कंगना का हर फंक्शन का लुक देखते ही बन रहा था।

पढ़ें: पोलैंड में पिता को सम्मान मिलने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed