कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के रूप में नजर आने वालीं अभिनेत्री अपनी फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने ऑनलाइन कंटेंट की सेंसरशिप की आवश्यकता के बारे में बात की। कंगना का मानना है कि कंटेंट काफी हिंसक हो गए हैं। साथ ही उनका मानना है कि इससे महिलाओं को वस्तु के रूप में देखा जाने लगा है।
Kangana Ranaut: 'यह बेहद हिंसक हो गया है...,' कंगना रणौत ने की ऑनलाइन कंटेंट को सेंसर करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत ने ईटाइम्स से ऑनलाइन शो (ओटीटी) और यूट्यूब कंटेंट के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा, 'कंटेंट भी बहुत हिंसक और भयावह हो गए हैं, खासकर व्यक्तिगत रूप से देखने पर जहां लोग हेडफोन लगाकर कुछ भी देखते हैं। इससे महिलाओं के वस्तुकरण में काफी वृद्धि हुई है।'
कंगना का मानना है कि ऑनलाइन शो को सेंसर किया जाना चाहिए, जिसमें यूट्यूब भी शामिल है। अभिनेत्री ने अपनी बात में जोड़ा, 'कई देशों ने ऐसा किया है और वे कम से कम भारत से बेहतर हैं। देखिए भारत में जिस तरह के मामले हो रहे हैं, वह सभी के लिए चिंताजनक है।'
Coolie: रजनीकांत की 'कुली' में हुई उपेंद्र की एंट्री, क्या फिल्म में निभाएंगे खलनायक का किरदार?
अभिनेत्री ने आगे सिनेमा में महिला किरदारों के बदलाव पर भी विचार किया। कंगना ने दावा किया कि 2006 के आसपास फिल्मों में अभिनेत्रियों की ज्यादा भूमिका नहीं थी। अपनी फिल्मों का उदाहरण देते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु' ने महिला सशक्तिकरण के बारे में एक समानांतर आंदोलन शुरू किया। कंगना ने दावा किया, 'नारीवाद की लहर शुरू हो गई है।'
Khel Khel Mein Day 10 Collection: बेपटरी हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 'खेल खेल में' का 10वें दिन निकला दम
कंगना द्वारा निर्देशित, सह निर्मित और अभिनीत फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राजनीतिक नाटक में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और अन्य भी शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त 2024 को रिलीज किया गया था, जिसमें कहानी की एक झलक देखने को मिली। साथ ही स्टारकास्ट के प्रदर्शन ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।