सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'आप रावण क्यों बन रहे हैं...,' कंगना रणौत ने समझाया अल्फा मेल शब्द का असल मतलब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 25 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut explained alpha male meaning which came into prominence after ranbir kapoor film animal
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री-राजनेता कंगना रणौत अपनी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान वह हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड के कई राज खोलती नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्हें कई सितारों पर भी कटाक्ष करते देखा जा चुका है। इसी कड़ी में कंगना ने एक सवाल का जवाब दिया है कि वह 'अल्फा मेल' शब्द के बारे में कैसा महसूस करती हैं, जिसका इस्तेमाल 2023 की फिल्म 'एनिमल' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद व्यापक रूप से किया जा रहा है।

Trending Videos
Kangana Ranaut explained alpha male meaning which came into prominence after ranbir kapoor film animal
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में कंगना रणौत ने कहा कि यह शब्द एक महान विचार की तरह लगता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोग इसे पूरी तरह से नहीं जानते हैं और केवल सतही स्तर पर इसका उपयोग करते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में लिंगवाद के बारे में भी बात की और साफ किया कि कुछ कंटेंट से युवा गुमराह हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut explained alpha male meaning which came into prominence after ranbir kapoor film animal
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने कहा कि भगवान राम, भगवान कृष्ण, अर्जुन, भीष्म पितामह और कर्ण सभी अल्फा पुरुष हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि लोग उनके चरित्र का अध्ययन नहीं करना चाहते, यह नहीं समझना चाहते कि उन्होंने कैसे बलिदान दिया या यहां तक कि उनकी दया और तपस्या को भी नहीं समझना चाहते। 

Krishna Janmashtami 2024: परदे पर श्रीकृष्ण की राधिका बन खूब लोकप्रिय हुईं ये एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

Kangana Ranaut explained alpha male meaning which came into prominence after ranbir kapoor film animal
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना ने कहा, 'लोग अपने गलत कामों से दूसरों को बेवकूफ बनाने के लिए अल्फा पुरुष बनने का सहारा लेते हैं। इस तरह की हरकतों से लोगों को कुछ समय के लिए तो मजा आ सकता है लेकिन वे औंधे मुंह गिर पड़ेंगे। जब आपको किसी चीज की समझ नहीं होती, तो आप उसका फायदा उठाना चाहते हैं। अगर आप पुरुष हैं तो रावण क्यों बन रहे हैं? राम बनो।' अभिनेत्री ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अल्फा पुरुष बनना चाहता है, तो उसे सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और गलत के खिलाफ लड़ना चाहिए। इसके बजाय, वे गुंडागर्दी, दुर्व्यवहार और महिलाओं के उत्पीड़न में लिप्त हैं।'

Stree 2: 'स्त्री 2' की सफलता पर बिट्टू के बयान ने किया हैरान, श्रद्धा कपूर को मिल रहे क्रेडिट पर उठाया सवाल?

विज्ञापन
Kangana Ranaut explained alpha male meaning which came into prominence after ranbir kapoor film animal
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने अपनी बात में जोड़ा, 'फिल्मों में भी लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी दिखाई जा रही है। वे युवाओं को प्रोत्साहित और गुमराह कर रहे हैं। हर चीज का एक परिणाम होता है और उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।' यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड में लिंगभेद है, कंगना ने जवाब दिया, 'बेशक है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed