फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut : विदेशी भाषा को लेकर कंगना का बयान, बोलीं- ब्रिटिश लहजे में हिंदी बोलने वाले बच्चे नहीं पसंद

Sun, 02 Apr 2023 07:03 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut finds desi kids who speak Hindi in second hand brit accent annoying know the inside story here
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना ने हाल ही में हिंदी भाषा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अंग्रेजी बोलने वाले देसी बच्चे मिलते हैं, जो सेकंड हैंड ब्रिटिश लहजे में हिंदी बोलते हैं।

Kangana Ranaut finds desi kids who speak Hindi in second hand brit accent annoying know the inside story here
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअलस, कंगना ने ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए अपनी बात रखी है। इस ट्विटर यूजर ने एक आर्टिकल का लिंग शेयर किया था, जिसमें इटली ने औपचारिक संचार के लिए अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए संसद में एक विधेयक पेश करने की बात की गई है।

Kangana Ranaut finds desi kids who speak Hindi in second hand brit accent annoying know the inside story here
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस लेख को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "आप चाहे मुझसे नफरत करें, लेकिन हमें भी ऐसा ही करना चाहिए, गुरुग्राम में बच्चे सिर्फ अंग्रेजी में बोलते हैं और वे मुश्किल से ही हिंदी समझ पाते हैं और हिंदी बोलना भूल जाते हैं।" इस ट्वीट को कंगना ने री-शेयर किया और इस पर अपनी राय भी रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut finds desi kids who speak Hindi in second hand brit accent annoying know the inside story here
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, "मुझे पता है कि मैं ट्रोलिंग को आमंत्रित करूंगी, लेकिन ईमानदारी से अंग्रेजी बोलने वाले देसी बच्चे जो सेकंड हैंड ब्रिट लहजे में हिंदी बोलते हैं, वे केवल कष्टप्रद और परेशान करने वाले होते हैं, जबकि जिन बच्चों के पास प्रामाणिक देसी उच्चारण/स्वैग है और जो हिंदी/संस्कृत धाराप्रवाह बोलते हैं, वे शीर्ष स्तर के हैं।"

यह भी पढ़ेंPriyanka- Ranveer: 'दिल धड़कने दो' जब एक इवेंट में देसी गर्ल से मिले रणवीर सिंह, पुरानी यादें हुईं ताजा

विज्ञापन
Kangana Ranaut finds desi kids who speak Hindi in second hand brit accent annoying know the inside story here
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह 'इमरजेंसी', 'तेजस', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' और 'द अवतार: सीता' जैसी फिल्मों का हिस्सा भी हैं।

यह भी पढ़ें- Rapper Badshah: 'बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है...', दूसरी शादी की खबरों पर खुलकर बोले बादशाह

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed