{"_id":"5c7e1a51bdec2213f678237b","slug":"kangana-ranaut-go-silent-mode-10-days-before-32nd-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े-बड़े धमाके करने के बाद बर्थडे से पहले कंगना 10 दिन रहेंगी मौन, जानिए इसके पीछे कौन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े-बड़े धमाके करने के बाद बर्थडे से पहले कंगना 10 दिन रहेंगी मौन, जानिए इसके पीछे कौन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत जहां एक तरफ मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी के कलेक्शन से खुश हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स से भड़की हुई भी हैं। कंगना ने हाल ही में 'मणिकर्णिका' की सक्सेस पार्टी आयोजित की, इस मौके पर जश्न दोहरा था, एक फिल्म की सफलता का तो दूसरा कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी का।
2 of 5
कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले 3 महीने से लगातार किसी न किसी विवाद में रहने वाली कंगना ने अब फैसला किया है कि वह 10 दिनों तक मौन रहने वाली हैं। जीहां कंगना आने वाली 23 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। ऐसे में उन्होंने मौन धारण कर खुद को जन्मदिन का नायब तोहफा देने का प्लान बनाया है।
3 of 5
Kangana Ranaut
कंगना ने ही इसका खुलासा भी किया है। उन्होंने बताया है कि वह कोयंबटूर में स्पेशल मेडिटेशन के लिए जा रही हैं। उन्होंने कहा- मैं जो प्रोग्राम मैं अटेंड करने जा रही हूं बहुत एडवांस है। मैं लंबे वक्त से इसे करने की प्लानिंग कर रही थी लेकिन इस बार मेरे बर्थडे के ठीक पहले इसे करना फाइनल हुआ है। कंगना ने कहा मौन रहना एक बड़ा कमिटमेंट है, यही मेरा सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना
कंगना ने बताया- मैं काफी लंबे समय से योगा कर रही हूं लेकिन जो रिट्रीट प्रोग्राम मैं अब अटेंड करने जा रही हूं इसके लिए 6 महीने की तैयारी चाहिए होती है, जिससे आप सही प्रोग्राम के दौरान जरूरी योगा पॉश्चर कर सकें।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रनौत
बता दें झांसी का रानी पर बनी फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ से अधिक की कमाई की है। खास बात यह है कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद निर्देशक और कुछ लोगों ने कंगना रनौत के बारे में बुरा भला बोलना शुरू कर दिया था लेकिन कंगना ने भी सबको मुंहतोड़ जवाब देने की ठान ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।