अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पंगा गर्ल आए दिन किसी न किसी पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। इस बार उन्होंने मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली पर कुछ कहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने भंसाली को लेकर तारीफ की है। कंगना का कहना है कि संजय लीला भंसाली काफी शानदार शख्स हैं, जो बॉलीवुड के दिखावों से दूर रहना पसंद करते हैं।
Kangana Ranaut: संजय लीला भंसाली की मुरीद हुईं कंगना रणौत, निर्देशक की तारीफ में कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने हाल ही में कहा, 'बतौर कलाकार मैं संजय लीला भंसाली को बेहद पसंद करती हूं। वह कभी भी अपनी अपार सफलता या और नाम का दिखावा नहीं करते हैं। वह इस समय फिल्म इंडस्ट्री में रहने वाले सबसे सच्चे कलाकार हैं। उनके अलावा सिनेमा से इस कदर प्यार करने वाले कलाकार को मैं नहीं जानती। उनके अंदर जुनून है'।
कंगना रणौत ने भंसाली की तारीफ करते हुए आगे कहा कि, 'वह अपने काम, रचनात्मकता के प्रति बेहद ईमानदारी रखते हैं। वह एक शानदार उदाहरण हैं, इसलिए मैं उन्हें पसंद करती हूं'। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वर्षों से कुछ गाने और किरदार संज लीला भंसाली प्रोडक्शंस से मुझे ऑफर होते रहे हैं, लेकिन कुछ वजहों के चलते मैं उन्हें नहीं कर पाई।
Utpal Dutt Death Anniversary: इस संजीदा कलाकार ने लिया था कांग्रेस से पंगा मोल, जाना पड़ा जेल और लग गया बैन
कंगना ने आगे बताया, 'आज भी जब मैं उनसे मिलती हूं या मिलने के लिए उनके घर जाती हूं तो वह किसी भगवान की तरह मेरे सामने बैठते हैं और मुस्कुराते हैं। उदारता और विनम्रता उनकी आंखों में नजर आती है।'
Sahil Khattar: ‘83’ में किरमानी बनकर दिखाया करिश्मा, महीनों चाल में रहे, पैसे बचाने को पैदल ही नापते रहे मुंबई
एक तरफ जहां कंगना रणौत हाल ही में भंसाली की तारीफ करती नजर आईं, वहीं सोमी अली ने कंगना रणौत की प्रशंसा की है। सोमी का कहना है कि कंगना इंडस्ट्री की सच्चाइयों पर बेबाक होकर बोलती हैं, उनकी यह खूब अच्छी लगती है। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी।
Jawan: रिलीज से पहले फैंस पर छाया SRK की 'जवान' का खुमार, देशभर में बिके इतने करोड़ के थियेट्रिकल राइट्स