फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर कंगना रनौत ने दिया ये जवाब, देशभक्ति को लेकर भी कही यह बड़ी बात

Sun, 29 Jul 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut is a big fan of pm narendra modi she said This Thing About Patriotism
Kangana Ranaut
कंगना रनौत आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं। कंगना की फिल्म मणिकर्णिका जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती ही हैं। बोल्ड और बेबाक अंदाज के  लिए मशहूर कंगना से हाल ही में जब देश के बारे में सवाल किया गया तो कंगना ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आपका सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा।
Kangana Ranaut is a big fan of pm narendra modi she said This Thing About Patriotism
Kangana Ranaut
टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, कंगना एक फैशन इवेंट में शो स्टॉपर के तौर पर गईं थी। इवेंट के बाद जब कंगना से पॉलिटिक्स ज्वाइन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के लिए मेरी उम्र अभी बेहद कम है। कंगना ने कहा कि पॉलिटिक्स को छोड़िए, अगर कभी देश को मेरी जरूरत पड़ी तो वह देश के लिए अपनी जान भी दे देंगी।
Kangana Ranaut is a big fan of pm narendra modi she said This Thing About Patriotism
Kangana Ranaut
इससे पहले भी कंगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मुलाकात की वजह से चर्चा में आई थीं खबरे थी कि वह जल्द ही राजनीति में प्रवेश कर सकती हैं और वैसे भी पाएम मोदी पहले से ही कंगना की समझदारी और अभिनय से प्रधानमंत्री मोदी भी प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut is a big fan of pm narendra modi she said This Thing About Patriotism
कंगना रनौट और सुमित व्यास
बता दें कंगना 'मणिकर्णिका' की शूटिंग खत्म कर राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' की शूटिंग का लंदन शेड्यूल पूरा कर लौटी हैं। बात करें कंगना की तो वह इससे पहले राजकुमार राव के साथ क्वीन' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थीं। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' से भी फैंस को कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed