{"_id":"5e00cb718ebc3e87df0289ff","slug":"kangana-ranaut-jassie-gill-neena-gupta-richa-chadha-starrer-panga-trailer-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panga Trailer Review: मैदान पर मां की वापसी की कहानी में कंगना का दिखा करिश्मा","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Panga Trailer Review: मैदान पर मां की वापसी की कहानी में कंगना का दिखा करिश्मा
13 साल पहले की एक दोपहर निर्देशक मोहित सूरी ने फोन पर अपनी पहली फिल्म वो लम्हे का ट्रायल शो देखने का जब न्योता दिया और कहा कि फिल्म की हीरोइन की अदाकारी आपको चौंका देगी, तो दिल्ली से मुंबई तक की उड़ान में कंगना रनौत नाम की नई अभिनेत्री अक्स ही आंखों के सामने तैरता रहा। तब से अपनी हर फिल्म में कंगना ने अपनी अदाकारी से चौंकाया ही है। वह हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनको खुद को साबित करने के लिए बार बार पंगा लेना ही होता है। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा उनकी इस अभिनय यात्रा में एक नया मील का पत्थर साबित होती दिखती है।
2 of 4
फिल्म पंगा का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
नए साल में हिंदी सिनेमा की जिस नई उड़ान पर सबकी नजर है, उसमें जनवरी महीने में ही फॉक्स स्टार स्टूडियोज की छपाक के बाद पंगा भी शामिल हो गई है। पंगा का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि देश के तमाम बच्चे अपनी मांओं को उनके सेकेंड चांस के लिए प्रेरित करने ये फिल्म दिखाने जरूर ले जाएंगे।
3 of 4
फिल्म पंगा का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी कलम के बाहुबली है। अपनी पत्नी की फिल्मों के लिए वह रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। उन्हीं की लिखी फिल्म है, पंगा। एक कबड्डी खिलाड़ी की कहानी कहती पंगा की ट्रेलर की झलकियां बताती हैं कि ये एक मां के जज्बे को सलाम करने की कहानी है। जब जया निगम कहती है, ‘मैं एक मां हूं और मां के कोई सपने नहीं होते हैं।‘ तो वह बस एक संवाद में शादी के बाद करियर को ताक पर रख देने वाली भारतीय महिलाओं का दर्द कैनवस पर उड़ेल देती है। फिर बेटा उम्मीद की किरण बनकर चहकता है, ‘तो क्या थर्टी टू में कमबैक नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म पंगा का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी के बाद अश्विनी ने फिर मिडिल क्लास की एक कहानी बुनी है। इस बुनावट में कंगना ने अपनी अदाकारी की बढ़िया कसीदाकारी भी की है। पंगा की जया निगम जब कहती है, ‘कोशिश तो करने दे यार फिर से पंगा लेना है।' तो दिखता है क्वीन की रानी मेहरा, तनु वेड्स मनु 2 की तनु और कुसुम के साथ साथ फैशन की शोनाली गुजराल फिर से हिम्मत और हौसला बटोर रही है। इस ढेरी को ऊंचा करने में जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा और यज्ञ भसीन के अलावा नीना गुप्ता का भी दमदार हाथ लगा है। हिंदी सिनेमा की खेल फिल्मों में कबड्डी को केंद्र में लाकर पंगा ताजगी की एक नई खिड़की भी खोलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।