फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को कंगना रनौत ने ऐसे किया एक्सपोज, गैंग बनाने पर साधा निशाना

Fri, 08 Feb 2019 02:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Feb 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut manikarnika controversy said some celebs making gang
कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। क्रिटिक्स के साथ दर्शकों के इसे अभी तक मिले जुले रिएक्शन मिले हैं लेकिन फिल्म अपने कंटेट से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में है। कंगना रनौत ने इस बार फिल्म के डायरेक्टर और दूसरे एक्टर्स को नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से पंगा ले लिया है। अपने बेबाक अंदाज में कंगना ने उन सभी को करारा जवाब दिया है। 

kangana ranaut manikarnika controversy said some celebs making gang
kangana ranaut

एक कार्यक्रम में पहुंचीं कंगना ने कहा कि 'हमारी फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। जब आपको सफलता मिलती है तो जलने वाले लोग तो होते ही हैं।' डायरेक्टर क्रिश का नाम नहीं लेते हुए कंगना ने कहा कि 'इन लोगों को मणिकर्णिका की वजह से पहचान मिली है। ऐसे लोग सुधर नहीं सकते हैं। इस फिल्म से प्रसून जोशी, शंकर महादेवन जैसे लोग जुड़े हैं आप लोग उनकी बातें क्यों नहीं करते। मैंने खुद दो फिल्में छोड़ दी जिनके लिए मुझे 20 करोड़ मिल रहे थे।'

kangana ranaut manikarnika controversy said some celebs making gang
kangana ranaut - फोटो : file photo

बॉलीवुड में एक दूसरी के फिल्मों को प्रमोट करने के सवाल पर कंगना ने कहा कि 'ऐसा करके ये लोग मुझे क्या ही प्रमोट करेंगे। मैंने 3 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। 31 साल की उम्र में मैं फिल्ममेकर हूं। जो ये रानी लक्ष्मीबाई हैं क्या वो मेरी चाची हैं। वो मेरी भी उतनी हैं जितनी आपकी हैं। ये लोग गैंग बनाकर इसलिए बैठे हुए हैं क्योंकि मैंने नेपोटिज्म के बारे में बोला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut manikarnika controversy said some celebs making gang
Kangana Ranaut - फोटो : file photo

कंगना ने आगे कहा कि 'इन्हें इस बात का डर है कि मैंने नेपोटिज्म के ऊपर क्यों बोला। इस बात को आप ऐसे समझिए कि 60 बच्चों के क्लास में 59 बच्चे एक के पीछे पड़ जाएं। उसे सताने लगे तो कैसा महसूस करेंगे आप। शर्म नहीं आती है इन लोगों को कि इनमें से कई तो मेरे दादा के उम्र के हैं।'

विज्ञापन
kangana ranaut manikarnika controversy said some celebs making gang
kangana ranaut - फोटो : file photo
कंगना कहती हैं कि 'मेरे पीछे इतनी बुरी तरह से पड़े हैं मैं बता नहीं सकती। मुझे तो इन लोगों के साथ काम ही नहीं करना है ये तो मैं इनके मुंह पर बोलती हूं। ये जो बॉलीवुड कर रहा है ये षड्यंत्र है। एक-एक को मैं एक्सपोज करुंगी। मैं इनकी वॉट लगा दूंगी। अभी तक मैं छोटे-मोटे मुद्दे पर बोलती रहती थी लेकिन अब मैं इनके पीछे पड़ जाऊंगी।'   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed