इन दिनों कंगना अपने बयानों के साथ फिल्म 'सिमरन' के लिए भी काफी चर्चा में हैं। वो अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हर दूसरे दिन वो किसी ना किसी प्रमोशनल इवेंट में नजर आती हैं। कंगना की ये फिल्म 15 सितंबर को रिलीज हो रही है।
कंगना ने इवेंट में पहने 2 लाख रुपए के कपड़े, ड्रेस देखकर मुंह से निकल पड़ेगा 'उफ्फ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही के एक प्रमोशन में कंगना एक नेक डीप ड्रेस पहने नजर आईं। कंगना इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कंगना का ड्रेसिंग सेंस काफी अच्छा है और हर बार उनके कपड़ों की तारीफ होती है।
पढ़ें- टीवी की ये संस्कारी बहू बनेगी 'सेक्स वर्कर', पहले ही सीरियल से घर-घर में हुई थी पॉपुलर
इस बार कंगना ने जो कपड़े पहने उसकी कीमत सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। कंगना भले ही इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हों, लेकिन ड्रेस इतनी भी अच्छी नहीं कि उसकी कीमत 2 लाख रुपए हो।
पढ़ें- इतनी बड़ी हो गई 'उतरन' की 'इच्छा', अपनी खूबसूरती से बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देंगी टक्कर
जी हां, कंगना की इस ड्रेस की कीमत 1,84,010 रुपए है। कंगना की ये ड्रेस फैशन डिजायनर बिभु मोहपात्रा के विंटर कलेक्शन की है। कंगना तो बॉलीवुड की क्वीन हैं इसलिए उनके लिए इतनी महंगी ड्रेस पहनना कोई बड़ी बात नहीं है।
पढ़ें- इस बड़े डायरेक्टर पर महिमा ने लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप, फ्लॉप होन के बाद करना पड़ा था ये काम
कंगना ने इस ड्रेस के साथ कोई ज्वैलरी नहीं पहनी। हल्के मेकअप और हाई हील्स में कंगना का लुक स्टाइलिश लग रहा था। ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने इतनी महंगी ड्रेस पहनी हो और चर्चा में आ गई हों।