फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: ‘कल तुम्हारा घमंड टूटेगा’, उद्धव ठाकरे के खिलाफ कंगना का पुराना वीडियो वायरल, क्यों कही थी ये बात?

Wed, 22 Jun 2022 07:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 22 Jun 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut old statement against uddhav Thackeray video goes viral on social media
कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की गद्दी खतरे में है। उद्धव ठाकरे के करीबी विश्वासपात्र एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी है, जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। इन सब सियासी हलचल के बीच बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' यानी अभिनेत्री कंगना रणौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना रणौत कह रही हैं कि उद्धव ठाकरे का घमंड टूट जाएगा।  


 

Kangana ranaut old statement against uddhav Thackeray video goes viral on social media
कंगना रणौत - फोटो : social media

दरअसल, कंगना रणौत का यह वीडियो साल 2020 का है, जब अभिनेत्री के ऑफिस पर बीएमसी का बुल्डोजर चला था। उन दिनों अभिनेत्री ने उद्धव ठाकरे को निशाना बनाते हुए एक भविष्यवाणी की थी, जो अब चर्चा में है। कंगना ने वीडियो में कहा, 'उद्धव ठाकरे, तुम्हें क्या लगता है कि तुमने मुझसे बदला लिया है? आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा।' इसके अलावा, कंगना रणौत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती दिख रही हैं, 'जब भी कोई व्यक्ति औरत का अपमान करता है उसका पतन जरूर होता है।'
 

Kangana ranaut old statement against uddhav Thackeray video goes viral on social media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत के यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और इस पर यूजर्स भी अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक बार कंगना ने कहा था, आज मेरा घर टूटा है कल तुम्हारा घमंड टूटेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कंगना रणौत की भविष्यवाणी सही दिशा में जा रही है।' इसी तरह और भी लोग अपनी बात कंगना के वीडियो पर रख रहे हैं। 
 



 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut old statement against uddhav Thackeray video goes viral on social media
कंगना रणौत - फोटो : social media

गौरतलब है कि बीएमसी ने साल 2020 में कंगना रणौत के मुंबई स्थित ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने बीएमसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और मुआवजे की मांग की थी। इस मामले में कोर्ट का फैसला भी कंगना के हक में आया था। कोर्ट का कहना था कि बीएमएसी ने खराब नीयत से यह कदम उठाया था और कंगना का दफ्तर गलत इरादे से तबाह किया गया। कोर्ट ने कहा कि यह नागरिकों के आधिकार के भी विरुद्ध था। अदालत के फैसले के बाद कंगना रनौत ने ट्वीट किया था, 'जब कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ खड़ा होता है और जीतता है, तो यह व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत होती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed