{"_id":"635fcc373fccab1b8a5845b4","slug":"kangana-ranaut-pays-tribute-to-indira-gandhi-on-her-death-anniversary-will-soon-play-the-role-of-former-pm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: एक्ट्रेस ने पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, जल्द निभाएंगी पूर्व पीएम का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: एक्ट्रेस ने पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, जल्द निभाएंगी पूर्व पीएम का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 31 Oct 2022 07:13 PM IST
सार
देशभर में आज भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 38वीं पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
1 of 4
इंदिरा गांधी, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में आज भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 38वीं पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए पूर्व पीएम को याद किया। कंगना ने स्टोरी में इंदिरा गांधी की एक तस्वीर साझा करते हुए हिंदी में एक संदेश भी साझा किया है।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “भारत की प्रथम महिला प्रधान मंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुन्यतिथि पर उन्हें नमन।” इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में हैशटैग इंदिरा गांधी भी लिखा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर भी उन्हें याद किया।
कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर लौह पुरुष की मुस्कुराते हुए एक एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “असाधारण व्यक्तित्व और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद कर रही हूं। जय हिंद।” बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ नजर आने वाली हैं।
कंगना इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म कंगना की पहली एकल निर्देशन वाली फिल्म होगी। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक साझा किया था। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। इन सबके फर्स्ट लुक भी आउट चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।