फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi: कंगना के बदले सुर, आलिया की फिल्म को सराहा, कहा-उम्मीद नहीं थी कि मूवी माफिया...

Sat, 26 Feb 2022 01:08 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 26 Feb 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut praised Alia bhatt Gangubai Kathiawadi theatrical release, said Never expected movie mafia will do something good
कंगना रणौत और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही। फिल्म ने केवल 10 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। जबकि तमिल फिल्म ‘वलिमै’ और तेलुगू फिल्म ‘भीमला नायक’ ने पहले ही दिन 25 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। इससे भले ही आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली निराश हुए होंगे, लेकिन बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रणौत बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर आलिया भट्ट की फिल्म की सराहना की है। पढ़िए...

Kangana Ranaut praised Alia bhatt Gangubai Kathiawadi theatrical release, said Never expected movie mafia will do something good
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने इंस्टग्राम स्टोरीज पर लिखा, "यह सुनकर खुशी हुई कि दक्षिण फिल्म उद्योग में सिनेमाघरों को रिकॉर्ड तोड़ संग्रह के साथ पुनर्जीवित किया जा रहा है। मैंने सुना है कि महिला केंद्रित फिल्म, जिसमें एक बड़ा हीरो और एक सुपर स्टार निर्देशक है, उसके साथ हिंदी पट्टी में भी कुछ छोटे कदम उठाए जा रहे हैं। यह छोटे कदम हो सकते हैं, लेकिन महत्वहीन नहीं हो सकते।"

Kangana Ranaut praised Alia bhatt Gangubai Kathiawadi theatrical release, said Never expected movie mafia will do something good
कंगना रनौत एथनिक सूट लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना आगे लिखती हैं, "यह उन सिनेमाघरों के लिए महत्वपूर्ण होंगे, जो वेंटिलेटर पर हैं। गजब है! कभी उम्मीद नहीं थी कि फिल्म माफिया इस अवसर पर उठेंगे और कुछ अच्छा करेंगे। यदि वे ऐसा करते हैं, तो हम उनकी सराहना करेंगे। सर्वश्रेष्ठ की आशा करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut praised Alia bhatt Gangubai Kathiawadi theatrical release, said Never expected movie mafia will do something good
आलिया भट्ट-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले, कंगना ने संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म में आलिया और उनकी उपस्थिति की आलोचना की थी। उन्होंने परोक्ष रूप से आलिया को 'डैडीज एंजेल' और महेश भट्ट को 'मूवी माफिया' कहा, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "इस शुक्रवार 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे ... एक पापा (फिल्म माफिया डैडी) की परी के लिए (जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करते हैं) क्योंकि पापा यह साबित करना चाहते हैं कि रोमकॉम बिम्बो अभिनय कर सकता है ... फिल्म की सबसे बड़ी कमी गलत कास्टिंग है ... ये नहीं सुधरेंगे (ये लोग नहीं बदलेंगे) कोई आश्चर्य नहीं कि स्क्रीन क्यों साउथ और हॉलीवुड फिल्में के बास जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed