फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत ने बांधे करीना कपूर की तारीफों के पुल, बोलीं- 'वह परफेक्ट महिला हैं'

Tue, 05 Mar 2019 02:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut praises Kareena Kapoor says she is a perfect women

हाल ही में करीना कपूर खान ने बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की तारीफों के पुल बांधे थे। उन्होंने कहा था 'कंगना की मैं बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। वह एक शानदार कलाकार और एक बुद्धिमान महिला हैं।' अब कंगना भला किसी का एहसान कहां रखने वाली थीं। उन्होंने भी करीना की तारीफ में दो शब्द कह दिए हैं।

Kangana Ranaut praises Kareena Kapoor says she is a perfect women
कंगना रनौत

कंगना ने कहा है- करीना परफेक्ट वुमन हैं। कंगना ने कहा कि करीना कपूर न सिर्फ एक अच्छी महिला है बल्कि एक अच्छी पत्नी और एक अच्छी मां भी हैं और उन्हें सदा प्रोत्साहित करती रहती हैं। करीना कपूर से उन्होंने प्रेरणा लेने की भी बात कही।

Kangana Ranaut praises Kareena Kapoor says she is a perfect women
कंगना रनौत
ऐसे समय में जहां कंगना बॉलीवुड के लगभग सभी सेलेब्स पर जमकर बरस रही हैं वहीं करीना के लिए उनका बहुत प्यारी महिला कहना दोनों के बीच दोस्ती को दिखाता है। ये सारी बातें कंगना ने हाल ही में अपनी फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर हुए एक इवेंट में कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut praises Kareena Kapoor says she is a perfect women
कंगना रनौत
बता दें कि कंगना बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यही कारण है कि वह बॉलीवुड में बाकी स्टार्स से परे खड़ी होती नजर आती हैं। ऐसे में बॉलीवुड में उनके सपोटर्स की संख्या भी बेहद कम है। 
विज्ञापन
Kangana Ranaut praises Kareena Kapoor says she is a perfect women
कंगना
कंगना इन दिनों अपनी बायोपिक डायरेक्ट करने को लेकर भी चर्चा में हैं। 'बाहुबली' के स्क्रिप्ट राइटर केवी विजेन्द्र प्रसाद इस फिल्म को लिखेंगे और कंगना डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कंगना की आने वाली फिल्म 'पंगा' और 'मेंटल है क्या' के बाद शुरू होगा। 'मेंटल है क्या' में राजकुमार राव कंगना के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed