फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सवाल: पीएम मोदी ने की कुंभ मेला समाप्त करने की अपील, कंगना बोलीं- रमजान पर भी लगे पाबंदी

Sat, 17 Apr 2021 01:29 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Apr 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Questions Ramzan Gathering After PM Modi's Appeal To Make Kumbh Mela Symbolic
पीएम मोदी और कंगना रणौत - फोटो : Instagram

अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर कंगना कभी किसी पर तंज कसती हैं तो कभी किसी के सपोर्ट में ट्वीट करती हैं। इसके साथ ही वो अक्सर देश-दुनिया से जुड़े हर समसामयिक मुद्दे पर भी अपनी राय रखती हैं। अब कंगना रणौत ने रमजान में होने वाले मिलन समारोह पर रोक लगाने की बात कही है, जिसके बाद कुछ ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Kangana Ranaut Questions Ramzan Gathering After PM Modi's Appeal To Make Kumbh Mela Symbolic
पीएम मोदी

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।'

पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।'


 

Kangana Ranaut Questions Ramzan Gathering After PM Modi's Appeal To Make Kumbh Mela Symbolic
कंगना रणौत

इसके बाद कंगना रणौत ने पीएम मोदी से अपील करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, कृपया आपसे निवेदन है कि कुंभ मेला के बाद रमजान में होने वाले मिलन समारोह पर भी पाबंदी लगाई जाये।' हालांकि, कंगना ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Questions Ramzan Gathering After PM Modi's Appeal To Make Kumbh Mela Symbolic
कंगना रणौत

हाल ही में कंगना रणौत ने महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन को लेकर भी एक मीम शेयर किया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 दिन के लिए एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया है। महाराष्ट्र सरकार का ये फैसला कंगना को कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने ट्वीट करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक शेड नजर आ रहा है जो हर तरफ से खुला है। उसमें एक दरवाजा लगा है और सामने से उसमें कुंडी लगी हुई है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'महाराष्ट्र का लॉकडाउन में ऐसा ही है।'
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Questions Ramzan Gathering After PM Modi's Appeal To Make Kumbh Mela Symbolic
कंगना रणौत

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उसकी रिलीज को टाल दिया गया है। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म 'तेजस' और 'धाकड़' में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed