फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस में गुरुवार को एक हमलावर ने चर्च के पास लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने एक महिला का गला धड़ से अलग कर दिया। वहीं इस हमले में तीन लोगों को मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि अब यह असहनीय हो गया है।
फ्रांस के चर्च में चाकू से तीन लोगों की हत्या, कंगना रणौत बोलीं- अब असहनीय हो गया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने लिखा, 'अरे नहीं...अल्लाह के नाम पर एक और व्यक्ति का सिर काटा, कई और निर्दोष लोगों की हत्या। अब यह असहनीय है। विश्वास नहीं होता कि लोग इतने मूर्ख कैसे हो सकते हैं, जो यकीन करते हैं कि गैर-विश्वासियों का सिर काट कर अपने भगवान को खुश करेंगे।'
Oh no!!!! Another beheading more murders of innocents in the name of ‘Allah’ this is unbearable now, I am in disbelief how can people be so dumb to believe beheading non believers will please their God ...#FranceBeheading https://t.co/wSDn2s5kkK
कंगना के अलावा पायल घोष ने भी फ्रांस की घटना पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आज के हमले के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों और अन्य के साथ संवेदनाएं और प्रार्थना। मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं। क्या मानवता मर रही है?'
Thoughts and prayers are with the families and others of those killed during today’s attack! Praying for you.🙏
Is humanity dying? #FranceBeheading pic.twitter.com/fo3KYSvuII
इस घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर के मेयर ने इसे 'आतंकवादी' घटना करार दिया है। यह अभी तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चर्च में चाकू से हमला कर के लोगों की हत्या करने के पीछे मकसद क्या था।
गौरतलब है कि फ्रांस में पिछले दिनों एक उग्रवादी ने पैगंबर पर बने कार्टून को दिखाने वाले शिक्षक की हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा इस्लामिक आतंकवाद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया के बाद से कुछ मुस्लिम देशों ने कड़ा रुख अपनाया और मैक्रों की आलोचना की।
शादी के कपड़ों पर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, अब बोलीं- लहंगा सब्यसाची ने गिफ्ट किया था