सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर कहा था कि वो इस मामले से अपना एजेंडा चला रही हैं और उन लोगों पर निशाना साध रही हैं जिनसे उन्हें व्यक्तिगत समस्या है। इस बयान के बाद कंगना सामने आई हैं और उन्होंने विकास सिंह का एक पुराना इंटरव्यू साझा किया है।
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह पर आया कंगना रनौत का बयान, बोलीं- उन्होंने मेरे खिलाफ कुछ नहीं कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत ने विकास सिंह का वो इंटरव्यू ट्वीट किया है जिसमें वो अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। कंगना ने लिखा है, 'मूवी माफिया का बिकाऊ मीडिया एक बार फिर मेरे खिलाफ हो गया है। सुशांत के परिवार या उनके वकील ने कभी मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोला है लेकिन अफवाहें फैलाईं जा रही हैं, यहां आप देख सकते हैं कि सुशांत के परिवारिक वकील अपने हर इंटरव्यू में क्या बात कहते हैं। आप सभी को गिद्ध मीडिया से सावधान रहना चाहिए।'
Movie mafia Bikau media is at it again, Sushant’s lawyer/family never said anything against me, but rumours are being spread, here’s what the family lawyer said almost in every interview of his, beware of vulture media 🙏 https://t.co/qOICd7J2Gh
क्या कहा था विकास सिंह ने
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सुशांत के पिता केके सिंह के वकील ने कहा, 'कंगना अपना एजेंडा चला रही हैं। वह उन लोगों पर हमला कर रही हैं, जिसके साथ उनकी व्यक्तिगत समस्या है। वह अपना हिसाब चुकाना चाहती हैं। ऐसा लगता है कंगना अपनी ही धुन में हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली द्वारा की गई एफआईआर में कंगना के किसी भी दावे को शामिल नहीं किया गया है।'
हालांकि विकास सिंह ने इस दौरान कंगना के कुछ दावों को सही भी ठहराया। उन्होंने कहा कि, 'कंगना द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दे सही हैं। हर कोई जानता है कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होता है। सुशांत ने भी भेदभाव झेला था। लेकिन केवल नेपोटिज्म के एंगल से ही इस केस की जांच हो, ऐसा नहीं होना चाहिए। मुख्य मुद्दा है कि किस तरह से रिया चक्रवर्ती और उनके गैंग ने सुशांत का शोषण कर उसे खत्म कर दिया।'
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत आगे रहीं और अलग अलग लोगों पर निशाना साधती रही हैं। कंगना ने ही शुरुआत में सबसे पहले सुशांत की डिप्रेशन वाली थ्योरी को गलत करार दिया था। उन्होंने हमेशा से ही मामले की सही ढंग से जांच करने की बात कही है।
दिलीप कुमार से पहले इस अभिनेता पर आ गया था सायरा बानो का दिल, मां के खिलाफ जाकर करना चाहती थीं शादी