फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'रिवॉल्वर रानी' में वीर दास को किस करने की बात पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऋतिक के बाद...

Mon, 24 Jul 2023 09:19 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 24 Jul 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut responded a report claimed she kissed vir das in revolver rani allegedly making his lips bleed
वीर दास, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर अपडेट दिया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने उस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें दावा किया गया था कि कंगना ने फिल्म रिवॉल्वर रानी में वीर दास को कथित तौर पर किस किया था, जिससे उनके होठों से खून बहने लगा था। बीती रात एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के बारे में बात की है। 

kangana ranaut responded a report claimed she kissed vir das in revolver rani allegedly making his lips bleed
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत ने उस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, 'ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली?? ये कब हुआ?? इसके बाद उन्होंने हंसने वाले इमोजी बनाए। बता दें कि साल 2016-17 में ऋतिक और कंगना के बीच जमकर विवाद हुआ था। इतना ही नहीं इस दौरान दोनों कानूनी विवाद में भी फंस गए थे। दोनों के बीच अफेयर की भी जमकर चर्चा हुई थी, जिसको लेकर ऋतिक ने हमेशा इनकार किया है।  


इसे भी पढ़ें- Rohit Shetty: 'सिंघम 3' को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की फैन फॉलोइंग को लेकर कही यह बात
kangana ranaut responded a report claimed she kissed vir das in revolver rani allegedly making his lips bleed
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

रिवॉल्वर रानी की बात करें तो कंगना और वीर दास ने साल 2014 में रिवॉल्वर रानी नाम से एक फिल्म की थी। यह क्राइम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म साईं कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित थी। फिल्म में पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और पंकज सारस्वत भी शामिल हैं। यह राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित एक व्यंग्यपूर्ण प्रेम कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut responded a report claimed she kissed vir das in revolver rani allegedly making his lips bleed
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में कंगना अपनी भाभी की गोदभराई की रस्म में शामिल हुई थीं, जिसकी पोस्ट उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। उनके भाई अक्षत रणौत और उनकी पत्नी रितु रणौत अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कंगना ने समारोह से कई तस्वीरें साझा कीं। कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'रितु रणौत की गोदभराई के कुछ अनमोल पल साझा कर रही हूं...हमारा दिल बहुत खुश है और हम सभी बेबी रणौत के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं...आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
kangana ranaut responded a report claimed she kissed vir das in revolver rani allegedly making his lips bleed
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। कंगना के साथ फिल्म में और भी कई अन्य सितारे अभिनय करते दिख जाएंगे। इसके अलावा वह बहुत जल्द फिल्म तेजस में भी अपने अभिनय का कमाल दिखाती नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed