बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत हमेशा अपने बेबाक अंदाज और निराली एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। खुद के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने ये मुकाम पाया है। कंगना अब अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' में नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर कृष के फिल्म की बागडोर बीच में ही छोड़ देने के चलते कंगना ने फिल्म को शूट करने का पूरा जिम्मा संभाला था। उन्होंने बताया कि ऐसे वक्त में कोई भी उनकी मदद करने को आगे नहीं आया। कंगना की बतौर निर्देशिका यह पहली फिल्म है।
कंगना रनौत का खुलासा, बोलीं- 'मणिकर्णिका को डायरेक्ट करने के लिए किसी ने नहीं की मेरी मदद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू में जब इस बारे में कंगना से पूछा गया तो उन्होंने बताया 'मुझे लगता है ये मेरे लिए कठिन है क्योंकि मेरी फिल्म हिट नहीं हो रही है, मैं लोगों के लिए ऐसा सोचने लगी हूं कि मुझ पर पैसा लगाना उनके लिए बहुत कठिन हो गया है, सीधा सा गणित है अगर आपकी फिल्में कमाई करती हैं तो आप कर सकते हैं, मुझे पूरा यकीन है कि ये मेरी फिल्म खूब चलेगी और एक फ्लॉप से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। '
बता दें कि कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में यहां तक का सफर अपनी मेहनत से तय किया है। कंगना ने बताया कि 'एक समय था जब मैं निर्देशकों द्वारा नकार दी जाती थी, फिल्मों में अच्छी परफोर्मेंस देने के बाद भी फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती थी, क्योंकि आपको इस बात का पता तब तक नहीं चलता जब तक आप खुद नहीं करते हैं। कंगना ने आगे कहा 'फिल्म निर्देशक फिल्मों के असल हीरो नहीं माने जाते हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने मेरे निर्देशन के फैसले पर मुझे सपोर्ट नहीं किया।'
आखिर में बता दें कि फिल्म 'मणिकर्णिका 'द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उनके कड़े संघर्ष की कहानी पर आधारित है, जो 1857 के भारतीय विद्रोह की एक तस्वीर पेश करेगी। फिल्म में कंगना सैनानी मणिकर्णिका की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।