बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में कंगना को पहली नजर में पहचान पाना काफी मुश्किल है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने शेयर की बचपन की तस्वीर, मां की साड़ी पहन डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना की ओर से अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई इस फोटो में एक्ट्रेस नीले और सफेद रंग की साड़ी में दिख रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस को गार्डन में डांसिंग पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, ''ज्यादातर लड़कियों की तरह जब मैं भी 10 या 11 साल की थी तब मैंने अपनी मां की साड़ी पहनी, लिपस्टिक लगाई और रंगोली का हैंड बैंड चुराकर खुद को एक क्लासिकल डांसर की दिखाने की कोशिश कर रही थी...हाहा..।''
Ranbir Kapoor: पढ़िए फ्लॉप फिल्मों पर रणबीर के अब तक के सारे बयान, निगाहें अब टिकीं संदीप की ‘एनिमल’ पर

बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने असम शेड्यूल की अपनी शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इसका निर्देशन भी वह खुद ही कर रही हैं। इससे पहले वह 'मणिकर्णिका' का निर्देशन भी कर चुकी हैं। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े भी दिखने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा कंगना 'तेजस' में भी काम कर रही हैं। इसमें वह एक एयर फोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगी।
Black Adam: ‘ब्लैक एडम' बनी डीसी यूनिवर्स का काला हीरा, जानिए कितने में बनी फिल्म और कितनी हुई कुल कमाई
कंगना जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्म 'चंद्रमुखी' के सीक्वल में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म की घोषणा की गई थी। यह रजनीकांत और ज्योतिका की हिट कॉमेडी हॉरर चंद्रमुखी की अगली कड़ी होगी। कगंना इस फिल्म में तमिल अभिनेता-निर्देशक राघव लॉरेंस के अपोजिट दिखेंगी।
Drishyam 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 की धुआंधार कमाई जारी, 22वें दिन इतना रहा कलेक्शन