फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगोली चंदेल का बड़ा खुलासा, महेश भट्ट ने इस वजह से बहन कंगना रनौत को फेंककर मारी थी चप्पल

Wed, 17 Apr 2019 11:52 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 17 Apr 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli chandel REVEALS Mahesh Bhatt threw chappal on the actress
kangana ranaut mahesh bhatt
कंगना रनौत अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका' के रिलीज के समय से ही आलिया भट्ट को लेकर विवादित बयान देती आ रही हैं । पिछले दिनों कंगना ने कहा था कि फिल्म 'गली ब्वॉय' में आलिया ने औसत एक्टिंग की थी । उन्होंने एक मुंहफट लड़की का किरदार निभाया था । अब आलिया से उनकी एक्टिंग की तुलना कर उनकी बेइज्जती ना की जाए । 
kangana ranaut sister rangoli chandel REVEALS Mahesh Bhatt threw chappal on the actress
kangana ranaut, rangoli
आलिया ने इसपर जवाब देते हुए कहा था कि वो कंगना के काम और उनकी राय का सम्मान करती हैं । कंगना और आलिया की इस कोल्ड वॉर में उनकी बहन रंगोली की एंट्री होते देर नहीं लगी । रंगोली चंदेल ने रविवार को एक वेबसाइट का लिंक ट्वीट करते हुए आलिया और उनकी मां सोनी राजदान पर निशाना साधा ।
 

 
kangana ranaut sister rangoli chandel REVEALS Mahesh Bhatt threw chappal on the actress
Kangana Ranaut, Alia Bhatt - फोटो : social media
उन्होंने लिखा, 'ये नॉन-इंडियंस जो यहां रह रहे हैं, यहां के लोगों को बेइज्जत कर रहे हैं, असहिष्णुता को लेकर झूठ बोल रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं । अब इनका एजेंडा सोचने का वक्त आ गया है ।' आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रंगोली चंदेल को जवाब देते हुए लिखा, 'महेश भट्ट ने उन्हें ब्रेक दिया.. वो उनकी बेटी और पत्नी पर अटैक कर रही हैं । बेटी पर बार-बार । नफरत और बेइज्जती के अलावा कहने को बचा क्या है? एजेंडा? उनका एजेंडा क्या है...?'
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli chandel REVEALS Mahesh Bhatt threw chappal on the actress
kangana ranaut
अब रंगोली ने सोनी राजदान को जवाब देते हुए उनके पति महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं । रंगोली ने लिखा, 'डियर सोनी जी, महेश ने कभी कंगना को ब्रेक नहीं दिया, अनुराग बसु ने दिया । महेश भट्ट अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम कर रहे थे ।'
विज्ञापन
kangana ranaut sister rangoli chandel REVEALS Mahesh Bhatt threw chappal on the actress
kangana ranaut with sister - फोटो : instagram
'वो लम्हें' के बाद कंगना ने उनकी लिखी फिल्म 'धोखा' में काम करने से मना कर दिया था तो वो इतना गुस्सा हुए थे कि अपने ऑफिस में उसपर चिल्ला दिए थे । जब कंगना थियेटर में 'वो लम्हें' के प्रीव्यू में गई थी, तो उन्होंने उसपर चप्पल फेंकी थी । वो पूरी रात रोती रही थी । उस वक्त वो सिर्फ 19 साल की थी ।' रंगोली चंदेल ने आरोप लगाया कि महेश भट्ट ने कंगना को अपनी ही फिल्म नहीं देखने दी थी । 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed