बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बिदांस अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह खुलकर अपनी बात कहने के लिए जानी जाती हैं। इसीलिए आए दिन उनके निशाने पर बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां रहती हैं। उर्मिला मातोंडकर से तो उनका पुराना विवाद है। एक बार फिर कंगना ने उर्मिला पर हमला बोला है।
उर्मिला मातोंडकर ने खरीदा तीन करोड़ का ऑफिस तो कंगना रणौत बोलीं- मैं तो सही में बेवकूफ निकली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में कदम रख चुकीं उर्मिला मातोंडकर ने बीते दिनों कांग्रेस छोड़ शिवसेना का दामन थाम लिया था। अब उन्होंने एक नया ऑफिस खरीदा है जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस ऑफिस को लेकर कंगना ने उर्मिला पर तंज कसा है।
कंगना ने ट्वीट कर लिखा है, 'उर्मिला जी मैंने खुद की मेहनत से घर बनाए थे, कांग्रेस उन्हें तोड़ रही है। भाजपा को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केस लगे हैं, काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती। मैं तो सही में बेवकूफ निकली।'
Dear @UrmilaMatondkar ji maine jo khud ki mehnat se ghar banaye woh bhi Congress tod rahi hai, sach mein BJP ko khush karke mere haath sirf 25-30 cases he lage hain, kash main bhi aapki tarah samajhdar hoti toh Congress ko khush karti, kitni bevakoof hoon main, nahin? pic.twitter.com/AScsUSLTAA
मुंबई पहुंचते ही उर्मिला ने साधा था निशाना
बीते दिनों जब कंगना मुंबई पहुंची थीं तो उन्होंने कहा था कि 'अपने प्यारे शहर मुंबई में आने के लिए मुझे जितनी शत्रुता का सामना करना पड़ा, उसने मुझे चकित कर दिया। आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के पास गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, अब मैं सुरक्षित, प्रेम से भरपूर और पुनः स्वागत किए जाने जैसा महसूस कर रही हूं। जय हिंद जय महाराष्ट्र।'
कंगना के इस ट्वीट पर उर्मिला मातोंडकर ने पूछा था, 'मेरे प्यारे शहर मुंबई के लिए खड़ी होने के लिए?' इसके बाद उन्होंने मराठी में लिखा, 'बहन क्या तुम हाल ही में सिर के बल गिरी थीं?'
निधन के बाद रिलीज हुई थी इन सितारों की आखिरी फिल्में, स्टार्स को देखकर भावुक हो गए थे फैंस

कमेंट
कमेंट X