{"_id":"5b5841dd4f1c1bb37b8b4772","slug":"kangana-ranaut-spiritual-retreat-before-the-release-of-manikarnika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोलेनाथ की शरण में पहुंची कंगना रनौत, 'मणिकर्णिका' के टीजर रिलीज से पहले की पूजा अर्चना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोलेनाथ की शरण में पहुंची कंगना रनौत, 'मणिकर्णिका' के टीजर रिलीज से पहले की पूजा अर्चना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं। कंगना की फिल्म मणिकर्णिका जल्द रिलीज होने वाली है। इस बीच कंगना कोयंबटूर से 30 किमी दूर स्थित ध्यानलिंग आदिशक्ति आश्रम पहुंचीं और वहां उन्होंने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
2 of 4
कंगना रनौत
कंगना की पूजा करती हुईं ये फोटोज वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में कंगना साड़ी पहने हुए हैं और उनका पूरा ध्यान भोलेनाथ की पूजा में है। बता दें कंगना की फिल्म मणिकर्णिका का टीजर इस स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस दिन अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते भी रिलीज होने वाली है।
3 of 4
कंगना रनौत
कंगना ने मणिकर्णिका में झासी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होंने घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी ली। इसके अलावा कंगना ने तलवारबाजी भी सीखी और इसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। तलवारबाजी सीखने के दौरान कंगना को चोट भी लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रनौत
बता दें कंगना 'मणिकर्णिका' की शूटिंग खत्म कर राजकुमार राव के साथ 'मेंटल है क्या' की शूटिंग का लंदन शेड्यूल पूरा कर लौटी हैं। बात करें कंगना की तो वह इससे पहले राजकुमार राव के साथ क्वीन' में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थीं। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब शैलेश आर. सिंह और एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' से भी फैंस को कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।