फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन 4 दिग्गज हीरोइनों को डेट कर चुके हैं संजय दत्त, किसी से नहीं की शादी

Wed, 25 Jul 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Top 4 affairs of Sanjay Dutt with Bollywood actresses
sanjay dutt and madhuri
बॉलीवुड के 'खलनायक' कहे जाने वाले एक्टर संजय दत्त का जन्मदिन 29 जुलाई को है। संजय दत्त की प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय रही। गर्लफ्रेंड से लेकर ड्रग्स की लत तक की पूरी कहानी हाल ही में रिलीज फिल्म 'संजू' में दिखाई गई है। हालांकि फिल्म में उनके हीरोइनों से अफेयर की बात नदारद है। तो चलिए आपको बताते हैं कि संजय दत्त का अफेयर किन एक्ट्रेस के साथ रहा। 

 
Top 4 affairs of Sanjay Dutt with Bollywood actresses
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
माधुरी दीक्षित 
साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' माधुरी और संजय दत्त दोनों के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसी फिल्म से दोनों के अफेयर की खबरें छपने लगी। आलम तो ये था कि फिल्म 'साजन' के प्रीमियर में जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टेज पर पहुंचे तो लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। खबरें छप गई कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि इस पर दोनों ने कभी कोई बयान नहीं दिया। 
Top 4 affairs of Sanjay Dutt with Bollywood actresses
Sanjay and Tina Munim
टीना मुनीम 
टीना मुनीम की संजय दत्त से पहली मुलाकात उनकी डेब्यू फिल्म 'रॉकी' से हुई थी। यह दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे थे। टीना ने संजय से इस कारण किनारा कर लिया था क्योंकि संजय को ड्रग्स और शराब की बुरी लत लग चुकी थी और वह इस पर काबू नहीं कर पा रहे थे।  इसके बाद टीना ने संजय को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और भारत के बड़े बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 4 affairs of Sanjay Dutt with Bollywood actresses
Lisa Ray and Sanjay Dutt
लीजा रे
संजय दत्त का दिल लीजा रे पर भी आया। कहा जाता है कि जब संजय की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव थे उस वक्त संजय लीजा रे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि इन दोनों का प्यार ज्यादा दिन नहीं टिक सका और यह दोनों एक दूसरे से जल्द अलग हो गए।
विज्ञापन
Top 4 affairs of Sanjay Dutt with Bollywood actresses
sanjay and rekha
रेखा
कहा जाता है कि संजय दत्त का अफेयर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा से भी रहा। रेखा संजय से उम्र में काफी बड़ी थीं लेकिन संजू बाबा ने इसकी बिल्कुल परवाह नहीं की। हालांकि इन दोनों के बारे में यह भी कहा गया कि चुपके से शादी भी कर ली थी लेकिन यासर उस्मान की बायोग्राफी 'रेखा:द अनटोल्ड स्टोरी' में इस बात से इंकार किया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed