फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: फिल्म 'इमरसेंजी' के लिए दिल्ली पहुंची कंगना रणौत, नेटिजन्स बोले- एक और फिल्म फ्लॉप...

Mon, 30 May 2022 10:58 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 30 May 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut started preparations for upcoming film emergency netizens trolled
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने आठ दिनों में मात्र तीन करोड़ की ही कमाई की है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरेगी, ये तो कंगना ने कभी नहीं सोचा होगा। इन सबके बीच हाल ही में अभिनेत्री को अपनी अगली फिल्म इमरजेंसी की तैयारी में लग गई हैं। वह अपनी फिल्म की रेकी के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंची हैं। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैसे ही कंगना का ये वीडियो सामने आया, वैसे ही नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

kangana ranaut started preparations for upcoming film emergency netizens trolled
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

एयरपोर्ट पहुंची कंगना ने पीच कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को सिंपल से पर्ल नेकपीस और बिंदी से पूरा किया था। साड़ी के साथ अभिनेत्री ने बन बनाया हुआ था। आंखो पर काला चश्मा उनको कूल लुक दे रहा था। एयरपोर्ट पहुंची कंगना का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उन्हें  खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोग कंगना को उनकी फिल्म धाकड़ के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

kangana ranaut started preparations for upcoming film emergency netizens trolled
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- वाई प्लस सिक्योरिटी के बाद भी फिल्म हिट नहीं करवा पाई। दूसरे ने लिखा- एक और फिल्म फ्लॉप होने के रास्ते में है। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- 10वीं फिल्म फ्लॉप बनने के रास्ते पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक धाकड़ की रिलीज के आठवें दिन मात्र 20 लोग फिल्म देखने पहुंचे थे, जिसके बाद लोगों ने कंगना की जमकर चुटकी ली थी। एक यूजर ने लिखा था- इससे ज्यादा लोग तो जेसीबी की खुदाई देखने आ जाते हैं। वहीं दूसरे ने कहा- इतने लोग तो हमारे यहां सांप-सापिन का खेल देखने आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut started preparations for upcoming film emergency netizens trolled
कंगना रणौत - फोटो : insta

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी एक पीरियड फिल्म है। इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो बड़े फैसलों 25 जून साल 1975 को लगा आपातकाल और 1 जून 1964 को हुए ऑपरेशन ब्लूस्टार पर आधारित हो सकती है। इस फिल्म में कंगना रणौत इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि अभी फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed