{"_id":"62bf3601d9ba9d3d524074b6","slug":"kangana-ranaut-started-script-reading-session-of-film-emergency-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emergency: कंगना रणौत ने शुरू कर दी 'इमरजेंसी' की तैयारी, वायरल हो रहीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emergency: कंगना रणौत ने शुरू कर दी 'इमरजेंसी' की तैयारी, वायरल हो रहीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
आज से 47 साल पहले जब देश में आपातकाल लगा था उस समय देश के हालात बहुत खराब हो गए थे। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इसी पर एक पीरियड ड्रामा फिल्म इमरजेंसी बना रही हैं। ये फिल्म इंदिरा गांधी के दो बड़े फैसलों 25 जून साल 1975 को लगा आपातकाल और 1 जून 1964 को हुए ऑपरेशन ब्लूस्टार पर आधारित हो सकती है। इस फिल्म में कंगना रणौत इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके इस बात की जानकारी दी है।
Trending Videos
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : social media
कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह 'इमरजेंसी' की पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने इस फिल्म का स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन शुरू कर दिया है। इस दौरान कंगना के साथ कई सारे लोग लैपटॉप लेकर बैठे हैं और स्क्रिप्ट रीड कर रहे हैं। कंगना ने दो फोटोज शेयर किए हैं, एक में वह अपनी टीम के साथ स्क्रिप्ट पर चर्चा रही हैं वहीं दूसरी में अभिनेत्री स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अखबार की एक कतरन शेयर की थी। उन्होंने फिल्म इमरजेंसी की रिलीज का ऐलान करते हुए कहा था कि ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि हाल ही में कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ रिलीज हुई है। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। अब कंगना ने नई पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी दी है कि वह बहुत जल्द इमरजेंसी की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म तेजस में नजर आएंगी। इसमें वह पायलट की भूमिका निभाएंगी। कुछ दिन पहले अभिनेत्री का एक शो लॉकअप भी ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुआ था। इस शो को खुद कंगना ने होस्ट किया था। लॉकअप में वह कंटेस्टेंट की क्लास लगाती दिखी थीं। कंगना रणौत सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में चल रहे बवाल के बीच उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।