{"_id":"5bc2f0f7bdec226948700888","slug":"kangana-ranaut-statement-on-richa-dubey-defending-her-ex-husband-vikas-bahl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स वाइफ ने विकास बहल का किया सपोर्ट, गुस्साईं कंगना बोलीं- 'इतने अच्छे थे तो तलाक क्यों दिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्स वाइफ ने विकास बहल का किया सपोर्ट, गुस्साईं कंगना बोलीं- 'इतने अच्छे थे तो तलाक क्यों दिया'
Sun, 14 Oct 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
kangana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत साल 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गई थीं । अब उन्होंने 4 साल बाद फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है । इस मामले पर विकास की एक्स वाइफ रिचा ने कंगना को लताड़ लगाई है।
2 of 7
kangana
रिचा ने कहा कि कंगना #MeToo मूवमेंट का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। कंगना के आरोपों पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने कहा कि विकास अगर इतने बुरे थे तो कंगना ने उनसे लंबे समय तक दोस्ती क्यों रखी ।
3 of 7
kangana
कंगना को विकास की बातें सही नहीं लगती थी, तो उन्होंने कभी इस बारे में खुलकर क्यों नहीं बताया। वह तो बहुत कामयाब थीं और उन पर तो कोई दबाव नहीं था तो फिर वो चुप क्यों थीं। इसके जवाब में कंगना ने कहा, 'एक्स हस्बेंड को बचाती हुई एक्स वाइफ। मेरा आपसे एक सवाल है कि अगर आपके पति इतने ही अच्छे इंसान हैं तो आप उनसे तलाक क्यों ले रही हैं। मुझे यह बात बकवास लगती है, ये फ्रेंडली डिवॉर्स क्या होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Kangana Ranaut
'ऐसा तो होगा नहीं कि एक दिन आप उठी होंगी और आपको लगा कि इस महापुरुष को अब तलाक दे देना चाहिए। इसलिए इन महिलाओं के लिए बेहतर यही है कि हम जैसों को काम करने का अच्छा माहौल बनने दें। मुंबई एयरपोर्ट पर जब कंगना से मीडिया ने इस मामले पर सवाल किया तो उनका जवाब में कहा, 'यह समय महिलाओं के एक-दूसरे से लड़ने का नहीं है, बल्कि एक-दूसरे को सपोर्ट करने का है।'
विज्ञापन
5 of 7
Kangana Ranaut
'कई साल से हम महिलाओं के बीच झगड़े देख रहे हैं। मैं समझ सकती हूं कि पत्नी के रूप में उनका अनुभव अलग रहा होगा। एक्स-वाइफ होने के नाते वह उन्हें बेहतर जानती होंगी, लेकिन हम इसको इस तरह से ले सकते हैं कि उनका एक्सपीरियंस दूसरे लोगों से अलग है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।