बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की शिवसेना नेता संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग के बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया था। कंगना ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। इस तोड़फोड़ की कई राजनेताओं सहित फिल्मी सितारों ने भी आलोचना की है। सोनम कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी जो कंगना को रास नहीं आई और उन्होंने सोनम की क्लास लगा दी।
कंगना रणौत के ऑफिस टूटने पर सोनम कपूर ने किया था ट्वीट, अब अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना का ऑफिस टूटने के बाद दीया मिर्जा ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, कंगना का मुंबई की तुलना पीओके से करना स्वीकार्य नहीं है, लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं है कि जिस तरह बीएमसी ने अचानक उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की वह गलत है। वह पूरी तरह से सवालिया है। अब क्यों? इस तरह क्यों? जब यहां अनियमितताएं हो रही थीं, तब आप क्या कर रहे थे?'
दीया मिर्जा के इस ट्वीट पर सोनम कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कंगना का बिना नाम लिए लिखा, 'आंख के बदले आंख से तो पूरी दुनिया अंधी ही हो जाएगी।' सोनम के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कंगना ने उन्हें स्मॉल टाइम ड्रगी कह दिया।
An eye for an eye makes the whole world blind. https://t.co/Rywo3MvwUC
कंगना ने ट्वीट किया, 'माफिया बिंबो ने अचानक मेरे घर की त्रासदी के माध्यम से रिया जी के लिए न्याय मांगना शुरू कर दिया है। मेरी लड़ाई लोगों के लिए है। मेरे संघर्षों की तुलना किसी स्मॉल टाइम ड्रगी से न करें, जो अपने दम पर स्टार बने शख्स के टुकड़ों पर पल रही थी। ऐसा करना बंद करें।'
All of sudden mafia bimbos have started to seek justice for Rhea ji through my house tragedy, my fight is for people don’t compare my struggles to a small time druggie who was living off a vulnerable and broken, self made super star, stop this right away. https://t.co/OV9ukO04jC
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। इसके बाद कंगना मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से की थी।
11 साल के बच्चे को हुआ ब्रेन ट्यूमर, पता चलता ही सोनू सूद ने किया ये नेक काम