बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने एक बार फिर उन्हें परेशान करने वालों पर निशाना साधा है। अभिनेत्री ने अपने पुराने इंटरव्यू की एक क्लिप साझा करते हुए उन सभी पर तंज कसा है जिन्होंने स्ट्रगलिंग डेज के दौरान उन्हें परेशान किया था। उनका अपमान किया था। अभिनेत्री कहती हैं, जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब मेरे साथ इस तरीके का बरताव किया जाता था जैसे मैं उनके सामने कुछ भी नहीं हूं।
Kangana Ranaut: अपमान... असफलता... और अनुचित व्यवहार, पोस्ट शेयर कर कंगना ने किस पर कसा तंज?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना आगे कहती हैं...
कंगना रणौत ने आगे कहा, "आपको अपने ऊपर भरोसा होना चाहिए। क्योंकि लोगों की राय तो हमेशा बदलती रहती है। उनका नजरिया बदलता रहता है। आपको कभी भी अपने हक के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि खुद ही ले लेना चाहिए।" अभिनेत्री ने वीडिया शेयर करते हुए लिखा, "शुरुआत में अंग्रेजी ने बोल पाने की वजह से मुझे अपमानित किया गया था, और आज मैं एक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं।"अभिनेत्री ने वीडियो के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट भी शेयर किया है।
अपमान, असफलता..
कंगना रणौत लिखती हैं, “मुझे अपमान, असफलता या अपने साथ हुए किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार का उपयोग कर अपने करियर को रफ्तार देने का आइडिया नहीं पसंद। खुद को उन लोगों की नजरों से नहीं देखना चाहिए जो कभी भी आपकी सराहना नहीं करते हैं। बल्कि उनकी आलोचना का इस्तेमाल अपनी ग्रोथे के लिए करना चाहिए। हां, जब बड़े इंसान बन जाएं तब उस आलोचना का बदला जरूर लें। जो लोग आपके जीवन में खलनायक बनना चाहते हैं, उन्हें कॉमेडियन बना दें।"

इमरजेंसी की कर रही हैं तैयार्री
कंगना फिलहाल अपने निर्देशन में बन रही फिल्म 'इमरजेंसी' में व्यस्त हैं। इंदिरा गांधी के रूप में अपना लुक, जयप्रकाश नारायण के रूप में अनुपम खेर का लुक और अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में श्रेयस तलपड़े का लुक सामने आ चुका है। उम्मीद की जा रही है कि कंगना जल्द ही फिल्म का टीजर रिलीज कर सकती हैं।