सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kangana Ranaut: 'मॉडलिंग में मेरी हाइट का मजाक उड़ाया जाता था', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं कंगना रणौत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 07 May 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut talks about her struggle days said she was humiliated for her height during modelling days
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं। इस बार चर्चा में बने रहने का कारण उनका कोई बयान नहीं है, बल्कि इस बार उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। कंगना ने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में उनकी एजेंसी ने उन्हें अपमानित किया था। कंगना ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश में अपना घर छोड़ दिया और दिल्ली में मॉडलिंग शुरू कर दी।

Trending Videos
kangana ranaut talks about her struggle days said she was humiliated for her height during modelling days
कंगना रणौत - फोटो : social media

हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि क्या एक्ट्रेस बनने से पहले वह मुंबई गई थीं। इस पर कंगना ने कहा कि हिमाचल छोड़ने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ में पढ़ाई की और कुछ साल के लिए दिल्ली आ गईं। उन्होंने कहा, 'मैं एक मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए मुंबई आई थी। मुझे मेरी एजेंसी ने एक फोन दिया था, जिसे मैंने फेंक दिया। जब उन्होंने मुझे दिल्ली वापस बुलाया तो मैंने उनका दिया हुआ टिकट भी फाड़ दिया। मैंने उनसे कहा कि मुझे वहां वापस जाना ही नहीं है। मुझे वह काम ही नहीं करना है, क्योंकि वह हमेशा मॉडलिंग में मुझे नीचे दिखाते रहते थे।

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड पर रणबीर कपूर का बड़ा बयान, इंडस्ट्री की कमी गिनाते हुए बुलाया 'कन्फ्यूज्ड'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut talks about her struggle days said she was humiliated for her height during modelling days
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने यह भी बताया कि किस तरह से उन्हें नीचा दिखाया जाता था। उनकी हाइट को लेकर उनका मजाक उड़ाया जाता था। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता था कि दिल्ली में रैंप मॉडल ज्यादा होते हैं। लड़कियों को उसके लिए पांच फीट 11 इंच से छह फीट की हाइट चाहिए होती है और मेरी हाइट पांच फीट सात इंच है। मैं सारा दिन बैठी रहती थी। वह मुझे कहते थे कि आज भी काम नहीं मिला तुम्हें, तुम्हारा कुछ नहीं होने वाला मॉडलिंग में। दिन भर बेकार बैठी रहती थी और वह मेरा मजाक उड़ाते रहते थे कि मैं किसी काम की नहीं।'

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने खोले सफल शादी के राज, रियल लाइफ में भी साबित हुए फैमिली मैन

kangana ranaut talks about her struggle days said she was humiliated for her height during modelling days
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे खुलासा किया कि उन्हें कैटलॉग शूट और विज्ञापन मिलने लगे, जहां उन्हें दूसरों के पीछे खड़ा होना पड़ा। उनकी पहली मुंबई यात्रा एक साड़ी के कैटलॉग शूट के लिए थी और वह मुंबई आने के बाद कभी वापस नहीं गईं। मुंबई में रहने का फैसला करने के बाद कंगना ने फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। कंगना ने इमरान हाशमी, शाइनी आहूजा स्टारर 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में शुरुआत की।

IPL 2023: पति विग्नेश संग मैच देखने पहुंचीं नयनतारा, चेन्नई का बढ़ाया हौसला, धोनी की एंट्री पर जमकर बजाईं ताली

विज्ञापन
kangana ranaut talks about her struggle days said she was humiliated for her height during modelling days
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्म के बारे में तो कंगना रणौत अगली बार 'इमरजेंसी' में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन भी वह खुद कर रही हैं। फिल्म का निर्माण मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में कंगना के अलावा मिलिंद सोमन, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके बाद वह 'तेजस' और 'चंद्रमुखी 2' में भी नजर आएंगी।

Shah Rukh Khan: जवान की रिलीज डेट में बदलाव पर फैंस ने इस तरह किया रिएक्ट, शाहरुख खान ने दिए मजेदार जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed