फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: मुंबई पुलिस के सामने आज पेश नहीं होंगी कंगना रणौत, मांगा थोड़ा और वक्त

Wed, 22 Dec 2021 10:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Dec 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut news mumbai police summoned on the statement of Khalistani terrorist
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

एक्ट्रेस कंगना रणौत आज मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने मुंबई पुलिस से थोड़ा और समय मांगा है। कंगना फिलहाल यूपी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। पिछली सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया था। दरअसल अभिनेत्री ने सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था कि, 'खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था. चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।'


 

kangana ranaut news mumbai police summoned on the statement of Khalistani terrorist
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

वहीं पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कंगना के खिलाफ 25 जनवरी तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश भी दिया था।  बता दें, 23 नवंबर को कंगना के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। कंगना के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है। 

kangana ranaut news mumbai police summoned on the statement of Khalistani terrorist
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना विवादित बयान के बाद न केवल मुंबई में बल्कि देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। लोगों का कहना था कि कंगना नफरत की फैक्ट्री बन चुकी हैं। हम इंस्टाग्राम पर ऐसे नफरत भरे पोस्ट करने के लिए सरकार से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हैं कंगना की सिक्योरिटी और पद्मश्री को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut news mumbai police summoned on the statement of Khalistani terrorist
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले जब वह पंजाब में थीं तब कीरतपुर में प्रदर्शनकारी किसानों ने उनकी कार को रोक लिया। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में झंडे थे और ये नारेबाजी कर रहे थे। इन्होंने किसानों और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वालों के खिलाफ बयानबाजी के लिए कंगना से माफी की मांग की। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया। काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed