टीवी से बॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ने वाली मौनी रॉय अब जल्दी ही ब्रह्मास्त्र में अंधेरे की रानी बनकर डराने आ रही हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है जिसमें एक्ट्रेस के खूंखार रूप ने सबके होश उड़ा दिया। हालांकि पहली बार नहीं है कि जब किसी खूबसूरत हसीना ने सकारात्मक छवि को छोड़कर इस तरह की नकारात्मक भूमिका निभाई हो। मौनी रॉय से पहले भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो पर्दे पर अपने खतरनाक रूप से लोगों के पसीने छुड़ा चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं।
Bollywood Lady Villain: मौनी रॉय से पहले इन हसीनाओं ने दिखाई अंधेरे की काली दुनिया, खूंखार खलनायिका के किरदार में खूब जंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक थी डायन में कोंकणा सेन शर्मा
'एक थी डायन' में कोंकणा सेन को डायन के रूप में ग्रे शेड किरदार में दिखाया था। फिल्म मेंउन्हें देखकर एक बारगी जरूर जाएंगे। हालांकि भले ही उन्होंने फिल्म में नेगेटिव किरदार अदा न किया हो लेकिन उनके दृश्य बेहद डरावने दिखाए गए हैं, वहीं अभिनेत्री ने भी फिल्म में अपने इर्द गिर्द रहस्य का जाल बखूबी बिछाया था।
राज 3 में बिपाशा बसु
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने बॉलीवुड फिल्मों में कई बार खलनायिका का किरदार अदा किया है लेकिन 'राज 3' में अपनी नकारात्मक भूमिका से उन्होंने हैरान कर दिया था। फिल्म में उनके ऐसे ऐसे दृश्य हैं, जिन्हें देखने के बाद इंसान सिहर उठे। अभिनेत्री ने 'राज 3' में अपने चरित्र को इतनी अच्छी तरह निभाया था कि उन्हें इस फिल्म के लिए प्रशंसा पुरस्कार भी मिला था।
वीराना में जैस्मिन
अगर बात डरावनी फिल्मों की करें तो 'वीराना' हर किसी के जेहन में जरूर आती है। इस फिल्म में अंधेरे की काली दुनिया के खौफनाक को मंजर को बखूबी दिखाया गया है वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस जैस्मिन की खूबसूरती को लोग आज तक नहीं भुला पाए हैं जो फिल्म में पलक झपकते ही दिल दहला देने वाली चुड़ैल में बदल जाती है।
कंगना रणौत
बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत तेज-तर्रार भूमिकाओं में तो कई बार खुद को साबित कर ही चुकी है, लेकिन इस बार हम बात करेंगे उनके नकारात्मक किरदार की। फिल्म कृष 3 में कंगना ने नेगेटिव रोल काया में अपने अभिनय को से सबके चौंका दिया था। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार साइंस से जुड़ा हुआ दिखाया गया था लेकिन यह पूरी तरह से किसी जादुई दुनिया में बिछे जाल की तरह था।