सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत से लेकर सारा अली खान तक, बॉलीवुड की इन 5 बड़ी खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 03 Feb 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut to sara ali khan here top weekly news
bollywood celebrities - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड की ऐसी कई खबरें रहीं जो पूरे हफ्ते खूब सुर्खियों में रहीं। कंगना रनौत की मणिकर्णिका को लेकर पहले डायरेक्टर का बयान आया वहीं बाद में कंगना ने इस पूरे मामले में अपनी भड़ास निकाली। वहीं सारा अली खान के ब्वॉयफ्रेंड के खुलासे ने भी उनके फैंस हैरान रह गए। चलिए आज इस विशेष कॉलम में हम आपको पूरे हफ्ते की उन 5 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं जो पूरे हफ्ते छाई रहीं।

Trending Videos
kangana ranaut to sara ali khan here top weekly news
Manikarnika - फोटो : youtube

कंगना रनौत ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। फिल्म रिलीज होने के बाद डायरेक्टर क्रिश और एक्ट्रेस मिष्टी चक्रवर्ती ने कंगना पर कई आरोप लगाए। जहां डायरेक्टर का कहना था कि कंगना ने फिल्म को हाईजैक कर लिया तो वहीं एक्ट्रेस ने बताया कि कंगना के कहने पर उनका रोल काट दिया गया है। कंगना से जब इन सभी आरोपों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'क्रिश का इस तरह एक के बाद एक आरोप लगाना गलत है। मीडिया में बात करने से कुछ नहीं होगा। कोई कुछ भी कहता रहे लेकिन मणिकर्णिका फिल्म मैंने ही डायरेक्ट की है। जो लोग मेरे काम से जल रहे हैं उनसे मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि जिंदगी में आज मैं जो कुछ भी हूं अपने दम पर हूं। आरोप लगाने और रोने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। जो लोग मेरी तरह जिंदगी में संघर्ष कर रहे हैं उन्हें मुझसे प्रेरणा लेनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut to sara ali khan here top weekly news
ek ladki ko dekha toh aisa laga - फोटो : social media

'एक लड़की को...' इस शुक्रवार रिलीज
अनिल कपूर और सोनम कपूर स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा इस शुक्रवार रिलीज हुई। फिल्म में अनिल और सोनम के अलावा जूही चावला और राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धार ने किया है। फिल्म में पहली बार सोनम और अनिल साथ में दिखाई देंगे। कहा जा रहा है फिल्म समलैंगिक विषय पर आधारित है।

kangana ranaut to sara ali khan here top weekly news
PM with Bollywood Celebrities - फोटो : Amar Ujala

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बजट में ऐलान  
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बजट भाषण में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कई ऐलान किए। पीयूष गोयल ने कहा कि 'बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से कई लोगों को रोजगार मिलता है। हम सभी फिल्में देखते हैं। सरकार पायरेसी पर रोक के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। साथ ही फिल्ममेकर्स के लिए अब सिंगल विंडो क्लीयरेंस का प्रावधान किया गया है जिससे इस इंडस्ट्री को और बढ़ाया जा सके। फिल्मों के जरिए लोगों को रोजगार मिलेगा। हिन्दी सिनेमा ही नहीं क्षेत्रीय भाषाओं में भी तेलुगू, मलयालम भाषा में भी रोजगार के मौके बढ़ेंगे।' बता दें कि सिंगल विंडो क्लीयरेंस से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही सरकार ने बड़ी राहत देते हुए जीएसटी को 12 प्रतिशत करने की घोषणा की। वहीं सिनेमैटोग्राफी एक्ट का सख्ती से पालन किया जाएगा, जिससे पायरेसी पर रोक लग सके। 

विज्ञापन
kangana ranaut to sara ali khan here top weekly news
Dabboo Ratnani 2019 calendar launch - फोटो : amar ujala

कैलेंडर लॉन्च में सेलिब्रिटीज का लगा तांता
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने साल 2019 का कैलेंडर लांच कर दिया है। कैलेंडर लांच पर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा रेखा से लेकर लव बर्ड फरहान और शिबानी दांडेकर तो वहीं किम शर्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के साथ पहुंचीं। रेखा इस मौके पर अपनी फेवरेट साड़ी की बजाय वेस्टर्न ड्रेस में दिखीं। इस तस्वीर में आप रेखा के साथ विद्या बालन भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed