{"_id":"607a64ab8ebc3e5902117746","slug":"kangana-ranaut-tweet-in-support-of-kartik-aaryan-for-dostana-2-against-karan-johar-for-sushant-singh-rajput-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aryan: कार्तिक को मिला कंगना रणौत का खुला समर्थन, लिखा, ‘अनुशासित बनो और खुद पर भरोसा रखो!’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aryan: कार्तिक को मिला कंगना रणौत का खुला समर्थन, लिखा, ‘अनुशासित बनो और खुद पर भरोसा रखो!’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत, कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से अभिनेता कार्तिक आर्यन को निकाले जाने पर हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री कंगना रणौत ने निर्माता करण जौहर पर निशाना साधा है। कंगना ने बीती रात एक के बाद एक तीन ट्वीट करके कार्तिक को अपना समर्थन दिया और उन्हें कहा कि उन्हें उन लोगों से डरने की ज़रूरत नहीं है जो फिल्म से बाहर होने को उनके रवैये को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
2 of 6
कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला।
पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद से कंगना ने हिंदी सिनेमा में नेपोटिज्म, गिरोहबंदी और छद्म पत्रकारिता के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कंगना को कई तबकों से समर्थन भी खूब मिला है। लेकिन, इसके लिए उन्हें नुकसान भी काफी उठाना पड़ा। मुंबई स्थित उनके दफ्तर में स्थानीय नगर पालिका ने कुछ निर्माण को अवैध बताते हुए उसे गिराने की कार्रवाई भी की थी। इस पूरे अभियान के बाद उन्हें केंद्र सरकार ने सुरक्षा भी मुहैया कराई।
3 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुक्रवार को धर्मा प्रोडक्शंस से खबर आई कि कंपनी ने फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से निकाल दिया है और उन्हें अपने यहां से हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तमाम लोगों ने करण जौहर पर निशाना भी साधा और इस मामले को सुशांत के साथ हुए बर्ताव से जोड़ने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कंगना रणौत का ट्वीट
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
देर रात इस बारे में कंगना ने भी मोर्चा संभाला। उन्होंने लिखा, ‘कार्तिक की अब तक की कामयाबी उनकी अपनी है, और वह आगे भी कामयाब होते रहेंगे। ‘पापा जो’ और उनके नेपो गैंग क्लब से विनती यही है कि वे उसे अकेला छोड़ दे और सुशांत की तरह उसके पीछे लगकर उसे भी लटकने के लिए मजबूर न कर दें।’ कार्तिक को निशाना बना रहे लोगों को उन्होंने ‘गिद्ध’ और ‘चिंदी नेपोज’ भी लिखा। इसके बाद उन्होंने कार्तिक का भी हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए।
विज्ञापन
5 of 6
कंगना रणौत का ट्वीट
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
कार्तिक को संबोधित ट्वीट में कंगना लिखती हैं, ‘कार्तिक, इन चिल्लरों से डरने की जरूरत नहीं है। इस विवाद की वजह तुम्हारे रवैये को बताकर और शरारती लेख लिखवाकर ये जड़बुद्धि लोग अब सम्मानजनक चुप्पी साधना चाहते हैं। इन्हीं लोगों ने एसएसआर के खिलाफ नशेबाजी और गैरजिम्मेदाराना रवैये की भी बातें फैलाईं थीं।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।