कंगना रणौत ट्विटर पर बेधड़क अपनी बात रखती नजर आती हैं लेकिन कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों एक ट्वीट की वजह से कंगना चर्चा में आई थीं जब उन्होंने खुद की तुलना हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज से की थी। अब अभिनेत्री ने इस पर अपनी सफाई दी है।
टॉम क्रूज से तुलना करने वाले ट्वीट पर कंगना रणौत की सफाई, बोलीं- ‘मैंने कभी ऐसा दावा नहीं किया, वो तो...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा कि उन्होंने कभी भी टॉम क्रूज से तुलना नहीं की। स्टंट कॉर्डिनेटर ने टॉम क्रूज से उनके स्टंट की तुलना की थी। कंगना को उस वक्त भी ट्रोल किया गया था जब उन्होंने कहा कि वह तीन बार की ऑस्कर विजेता मेरिल स्ट्रीप से ज्यादा प्रतिभावान हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, स्टंट कॉर्डिनेटर निक पोवेल ने कहा कि उन्होंने टॉम क्रूज की अपेक्षा ज्यादा आसानी से यह किया।
कंगना रणौत के इस बयान पर सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हुए थे। एक ट्विटर हैंडल ने लिखा कि 'मीम फेस्ट, ट्विटर पर कंगना रणौत के इस दावे के बाद कि वह टॉम क्रूज से बेहतर परफॉर्म करती हैं।' कंगना ने जवाब देते हुए लिखा कि 'मैंने इस तरह का दावा कभी नहीं किया। निक पोवेल जो दुनिया के सबसे बड़े स्टंट डायरेक्टर हैं... एक हग और कुछ बरनॉल भेज रही।'

टॉम क्रूज को लेकर कंगना ने क्या कहा था
हॉलीवुड की द ग्लेडिएटर और द लास्ट समुराय जैसी लोकप्रिय फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर निक पोवेल के एक बयान का हवाला देते हुए कंगना ने खुद को टॉम से बेहतर बताया, जिसमें पोवेल ने मणिकर्णिका फिल्म में एक्शन सीन्स के लिए कंगना की तारीफ की थी। कंगना ने लिखा कि 'बहुत परेशान हैं लिब्रुज। ये देखो हॉलीवुड से मशहूर एक्शन डायरेक्टर ने कहा है कि एक्शन के मामले में मैं टॉम क्रूज से भी बेहतर हूं। हा हा हा... बेचारे लिब्रुज और तड़पो।'
कंगना ने मेरिल स्ट्रीप से खुद को बताया था बेहतर
हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से अपनी तुलना करते हुए कंगना ने पहले तो खुद को ब्रह्मांड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री बताया, कंगना ने ट्वीट किया था कि 'एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड में ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मुझमें मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है।'