फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना को टॉल, डार्क एंड हैंडसम नहीं बल्कि चाहिए ऐसा ब्वॉयफ्रेंड

Wed, 28 Feb 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut wants patriotic Boyfriend

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन फिलहाल कंगना सिंगल हैं और किसी को भी डेट नहीं कर रहीं हैं। ताजा मामला यह है कि कंगना ने अपने प्रेमी यानी अपने किंग में क्या खूबियां होनी चाहिए इसका खुलासा किया है।

Kangana Ranaut wants patriotic Boyfriend

आमतौर पर लड़कियों की ख्वाइश होती है कि उनका प्रेमी टॅाल, डार्क एंड हैंडसम हो या फिर हंसमुख स्वभाव का हो । लेकिन क्वीन का मानना है कि जो भी लड़का उनकी जिंदगी में आए वो देशभक्त हो। कंगना चाहती हैं कि उनका ब्वॉयफ्रेंड अपने देश से प्यार करने वाला होना चाहिए। हाल ही में एक टाक शो में पहुंची कंगना ने अपनी यह इच्छा जाहिर की।

Kangana Ranaut wants patriotic Boyfriend
शो में जब कंगना से पूछा गया कि कैसे उनके अंदर देशभक्ति का जज्बा आता है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही ऐसी हूं, मुझे अपनी मातृभूमि और देश से प्यार है और मुझे लगता है कि अगर मेरा ब्वॉयफ्रेंड देशप्रेमी नहीं होगा तो मैं उससे ब्रेकअप कर लूंगी। कंगना ने कहा कि अगर वह अपने देश, अपनी मातृभूमि के  लिए समर्पित नहीं हो सकता है तो फिर मेरे लिए कैसे समर्पित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut wants patriotic Boyfriend

कंगना का कहना था कि मातृभूमि मेरे लिए बहुत मायने रखती है, मैं हिंदू ,मुस्लिम और ईसाई ना होकर खुद को एक भारतीय मानती हूं।  गौरतलब है कि कंगना फिलहाल अपनी फिल्म मणिकर्निका की शूटिंग में व्यस्त हैं। कंगना फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रहीं हैं। कंगना फिल्म मणिकर्निका का आखिरी शेड्यूल बीकानेर में शूट कर रहीं हैं। फिल्म साल के अंत तक रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed