फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर कंगना रणौत ने किया अपनी भाभी का स्वागत, बोलीं- हमारे घर देवी आ रही हैं

Sat, 14 Nov 2020 06:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 14 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut welcomes her sister-in-law on Diwali shares pics on twitter
परिवार के साथ कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के भाई अक्षय रणौत शांदी के बंधन में बंध गए हैं। शादी का भव्य कार्यक्रम राजस्थान के उदयपुर में रखा गया था। इस शाही शादी में कंगना ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सजावट से लेकर कपड़ों तक पर खूब खर्च किया गया था। हाल ही में कंगना ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि उनके घर में देवी आ रही हैं।

Kangana Ranaut welcomes her sister-in-law on Diwali shares pics on twitter
परिवार के साथ कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने अपनी भाभी का स्वागत किया है। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें कंगना, रंगोली और अक्षत के साथ उनकी नई दुल्हन नजर आ रही हैं।

Kangana Ranaut welcomes her sister-in-law on Diwali shares pics on twitter
कंगना रणौत - फोटो : ट्विटर

कंगना रणौत ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, 'दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती हैं, हमारे घर भी देवी आ रही हैं। आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही हैं, इस रस्म को अंदरेरा (गृह प्रवेश) कहते हैं। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut welcomes her sister-in-law on Diwali shares pics on twitter
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना के भाई की शादी में करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। शादी में कंगना ने अपनी जो ज्वैलरी पहनी थी उसकी कीमत 45 लाख रुपये से अधिक है जबकि आउटफिट पर करीब 18 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए।

विज्ञापन
Kangana Ranaut welcomes her sister-in-law on Diwali shares pics on twitter
कंगना रणौत के भाई की शादी - फोटो : द लीला पैलेस

बता दें कि कंगना रणौत के भाई अक्षत की शादी 12 नवंबर को थी। शादी की रस्में उदयपुर के शीश महल होटल में हुई। झील किनारे बसा यह होटल कितना आलीशान है इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी भी यही हुई थी।

‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट शहनाज गिल बदल गईं इतनी, नए लुक में देख फैंस भी रह गए हैरान



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed