{"_id":"5d1460f78ebc3e3ce13ae89c","slug":"kangana-rangoli-chandel-summoned-by-court-in-aditya-pancholi-case-on-mental-hai-kya-release-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थिएटरों में 'मेंटल है क्या' और अदालत में बहन रंगोली के साथ कंगना रनौत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थिएटरों में 'मेंटल है क्या' और अदालत में बहन रंगोली के साथ कंगना रनौत, जानें पूरा मामला
अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को मुंबई की एक अदालत ने उस मामले में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि ये दोनों बहनें मिलकर कथित रूप से अभिनेता आदित्य पंचोल के खिलाफ झूठी बातें फैला रह हैं। दो साल पहले दायर किए गए इस मुकदमे की सुनवाई शुरू हो जाने से कंगना की मुसीबतें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं और इसका असर उनकी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म मेंटल है क्या पर भी दिख सकता है।
आपको बता दें कि पंचोली ने 2017 में अपनी पत्नी ज़रीना वहाब के साथ मिलकर कंगना और रंगोली के खिलाफ चार केस दर्ज करवाए थे। इनके मुताबिक टीवी, ट्विटर जैसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दोनों बहनों ने पंचोली और उनकी पत्नी पर कई तरह के आरोप लगाए।
3 of 4
Aditya Pancholi, Kangana Ranaut
- फोटो : social media
कंगना ने तब कहा था कि वह एक दशक से भी ज्यादा वक्त से पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं और उन्होंने कंगना का दुरुपयोग किया। इसी मामले में रंगोली ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक अर्जी भी दी थी। इस अर्जी के मुताबिक पंचोली ने एक दशक पहले उनकी बहन का शोषण किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kangana Ranaut
- फोटो : social media
इस शिकायत की जानकारी मिलने पर आदित्य ने उसी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई जिसमें ये दावा किया गया था कि कंगना के वकील ने उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी है। इसकी रिकॉर्डिंग भी आदित्य पंचोली पुलिस को सौंप चुके हैं। अब तक कंगना के वकील ने इस बारे में कोई आधिकारीक बयान नहीं दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होनी है, इसी दिन कंगना रनौत की नई फिल्म मेंटल है क्या भी रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।