अभिनेत्री कंगना रणौत आएदिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए वो लोगों पर सीधा तंज भी कसती है। लेकिन इस बार कंगना ने ऐसा कुछ नहीं किया है। बल्कि उन्होंने ट्विटर छोड़ने की बात कह डाली है। कंगना के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस ने तो उनका समर्थन किया। लेकिन कुछ लोगों ने उनके इस ट्वीट को लेकर उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया। अब कंगना ने ऐसा क्यों कहा है, ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
कंगना रणौत ने ट्वीटर छोड़ने की कही बात, सीईओ से पूछा- 'तुमको बनाया किसने चीफ जस्टिस?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ट्वीटर इन दिनों काफी सख्त हो गया है और लगातार साइट की ओर से ऐसे अकाउंट्स पर एक्शन लिया जा रहा है, जो आपत्तिजनक ट्वीट्स करते हैं। इतना ही नहीं ट्वीटर उन लोगों पर भी कार्रवाई कर रहा है, जो लोगों को ट्रोल करते हैं। इसी के बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्वीटर के सीईओ जैक डर्सी पर ही निशाना साध दिया। उन्होंने ट्विटर सेफ्टी का एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें ट्विटर ने भारतीय कानूनों के मुताबिक अपने नियम बनाए जाने की बात कही है। इसके जवाब में कंगना ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को टैग करते हुए लिखा, 'तुमको बनाया किसने है चीफ जस्टिस? कई बार तुम लोग भी गैंग बना लेते हो और बुली करने वाले हेडमास्टर बन जाते हो? कई बार तो संसद में बिना चुने हुए सांसद भी। इतना ही नहीं है कई बार तो तुम प्रधानमंत्री की तरह दिखावा करते हो। तुम हो कौन? कुछ नशेड़ी लोग हमें कंट्रोल करना चाहते हैं जैक।'
Tumko banaya kisne hai Chief Justice? At times you also gang up, then become a bully headmaster? Some times even the unelected member of the parliament. That’s not all at times you even pretend to be Prime Minister. Who are you? Bunch of druggies trying to control us @jack . https://t.co/Or22Uq8cCz
इसके बाद कंगना अगले ट्वीट में देसी ऐप कू की तरफदारी करते हुए लिखा, 'तुम्हारा समय खत्म हो गया है ट्विटर, अब कू ऐप पर शिफ्ट होने का टाइम आ गया है। वहां अपने अकाउंट के बारे में सभी के साथ जानकारी साझा करूंगी। अपने देश के बने कू ऐप को यूज करने के लिए काफी उत्साहित हूं।' बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कू ऐप पर अपना अकाउंट बनाकर लोगों से उसे डाउनलोड और इस्तेमाल करने की अपील की थी।
Your time is up @Twitter time to shift to #kooapp will inform everyone soon about my account details there.
Absolutely thrilled to experience home grown #kooapp https://t.co/Kdm0TISCmR
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उनकी बहस पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ देखने को मिल रही थी। हाल ही में उन्होंने वकील प्रशांत भूषण को ट्विटर पर जवाब दिया जिन्होंने एक वीडियो शेयर कर ऐक्ट्रेस पर तंज कसा था। जो वीडियो प्रशांत ने साझा किया, जिसमें कंगना लकड़ी के घोड़े पर बैठी नजर आ रही थी और इसके बैकग्राउंड में गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' सुनाई दे रहा है जो कि एडिटेड है। इसे साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'झांसी की रानी!' इस पर कंगना ने किया। उन्होंने भी एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह असल में असली घोड़े पर राइड करती नजर आ रही हैं। इसमें बैकग्राउंड में फिल्म 'दंगल' का पॉपुलर गाना 'ऐसी धाकड़ है' सुनाई दे रहा था।