स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके ट्वीट्स काफी विवादास्पद होते हैं, जिसके चलते उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है। इन दिनों देश दुनिया में तालिबान एक बड़े बहस का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में स्वरा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते कई यूजर्स उन पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में स्वरा भास्कर ने तालिबानी आतंकियों की तुलना हिंदुत्व से की है। इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़ गए और उनको ट्रोल करने लगे। इसी सिलसिले में कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम की एक स्टोरी से स्वरा भास्कर को करारा जवाब दिया है। उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जवाब में उन्होंने हिंदुत्व के असली मतलब को समझाते हुए सटिस्टा के आंकड़ों की एक कॉपी को भी दिखाया है, जिसमें आतंकी हमले और उनको करने वालों के नाम का जिक्र किया गया है।
खरी-खरी: स्वरा भास्कर ने हिंदुत्व से की तालिबान की तुलना, तो कंगना रणौत ने दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 18 Aug 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन