बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) आएदिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो अपने किसी पोस्ट के चलते चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी कोई बयान देकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किए थे। जिसका कंगना रणौत ने विरोध किया था। विरोध तक तो मामला ठीक था लेकिन एक्ट्रेस ने रिहाना के ट्वीट के बदले कीमत लेने की बात भी कह दी थी। जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया था। फिर क्या, कंगना ने अपनी कमाई से जुड़ी बातें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
कंगना रणौत ने अपनी कमाई से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर कीं साझा, कहा- जो भी मैं कमाती हूं...
कंगना रणौत ने ट्वीट किया और लिखा, 'मैं डींगे नहीं मारती। मैं फेयरनेस क्रीम, आइटम नंबर, शो, बड़े हीरो की फिल्में नहीं करती हूं। और तो और अब सभी ब्रांड्स ने मेरे कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिए हैं। फिर भी जो कुछ भी मैं कमाती हूं, उसमें से ज्यादातर मैं दे देती हूं और बदले में बहुत ज्यादा हासिल कर लेती हूं। समझ नहीं आता लोगों को देने के लिए कैसे प्रोत्साहित करूं, बस इतना ही।'
I don’t mean to brag,I don’t do fairness creams,item numbers,shows,big hero films and now all brands cancelled my contracts also,still whatever little I earn most of it I give away and in return gain so much more,not able to express how to encourage people to give,that’s all🙂
अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना किसानों के समर्थन में ट्वीट कर विवादों में घिर चुकी हैं। अब खबरें सामने आ रही है कि कनाडा की पीआर फर्म ने रिहाना को ये ट्वीट करने के लिए 18 करोड़ रुपए दिए थे। जैसे ही ये बात सामने आई, तो इस पर कंगना ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, 'इतना कम! इतने की तो मैं अपने फ्रेंड्स को गिफ्ट्स दे देती हूं। कितने सस्ते है ये सब यार हाहाहा, फोर्ब्स की आय की सूची सबसे बड़ा फ्रॉड हैl उनके पास किसी भी कलाकार की वित्तीय लेन-देन की जानकारी नहीं होती अगर मैं झूठ बोल रही हूं तो फोर्ब्स मुझ पर मानहानि का दावा कर सकता हैl'
अभिनेत्री कंगना रणौत आएदिन अपने ट्वीट्स के चलते चर्चा में रहती हैं, साथ ही वो अन्य सेलेब्स पर भी सीधा हमला बोलती हैं। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर साझा किए कथित भड़काऊ संदेशों के खिलाफ एक्ट्रेस कंगना रणौत के खिलाफ शिकायत दर्ज है। जिसके संबंध में जारी जांच आदेश की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि अक्टूबर 2020 में मजिस्ट्रेट अदालत ने उपनगरीय अंबोली पुलिस को एक वकील द्वारा दायर निजी शिकायत के संबंध में जांच करने का निर्देश देते हुए 5 दिसंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। शिकायतकर्ता ने कंगना और उनकी बहन रंगोली पर आपत्तिजनक संदेशों को साझा करने का आरोप लगाया था।
हालांकि, पुलिस निर्धारित समयसीमा में रिपोर्ट दाखिल करने में नाकाम रही थी, जिसके बाद पुलिस को पांच जनवरी तक का समय दिया गया था लेकिन उस तारीख को भी रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई। पुलिस को पांच फरवरी की एक ओर समयसीमा दी गई थी लेकिन अभी भी पुलिस इस मामले में की गई जांच रिपोर्ट को दाखिल नहीं कर सकी है। इस मामले में शिकायतकर्ता वकील अली कासिफ खान देशमुख ने कहा, 'उन्हें रिपोर्ट दाखिल करने के लिए पांच फरवरी तक का समय दिया गया था। हालांकि, वे इसमें नाकाम रहे हैं, मैंने अदालत से सीधे आरोपी को प्रक्रिया जारी करने का अनुरोध किया, जिसपर अदालत ने प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।' अब इस मामले में अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी।
