{"_id":"5a6045644f1c1b86268b4ff7","slug":"kannada-actor-and-director-kashinath-died-in-bangaluru","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे एक्टर काशीनाथ, अभिनय के साथ साथ कई फिल्मों का किया डायरेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं रहे एक्टर काशीनाथ, अभिनय के साथ साथ कई फिल्मों का किया डायरेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता काशीनाथ का बंगलुरु के श्रीशंकर अस्पताल में निधन हो गया है। अस्पताल की अथॉरिटी ने आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की पुष्ठि कर दी है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही काशीनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता काशीनाथ को कन्नड़ फिल्मों में उनकी कॉमेडी के लिए जाना जाता था।
वह कई कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक और प्रोड्यूसर भी रहे थे। उन्होंने 'अनुभव', 'अनंतना अवंतारा', 'अवले नन्ना हेंडथी', 'हेंडथी एंदारे हेगीराबेकू' जैसी फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस की थीं। काशीनाथ ने मशहूर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'अपरिचित' में भी काम किया था। वहीं इस फिल्म को उन्होंने 'बेशक' नाम से हिंदी में डायरेक्ट किया था। उस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनय किया था।
3 of 4
इसके अलावा एक्टर काशीनाथ फिल्म 'चौका' में भी नजर आए थे। यह फिल्म पिछले साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्मी दुनिया में काशीनाथ 3 दशकों से ज्यादा का समय बिता चुके थे। काशीनाथ अब तक करीब 40 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि काशीनाथ उदुपी डिस्ट्रिक्ट के कुंडापुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इससे पहले 15 जनवरी 2018 को मुंबई में अभिनेत्री अवा मुखर्जी का भी निधन हो गया। 88 साल की उम्र में अवा मुखर्जी ने आखिरी सांस ली। अवा मुखर्जी ने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'देवदास' में शाहरुख की दादी का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।